logo

ट्रेंडिंग:

बिहार: मां की गोद से मासूम को छीना, 100 मीटर दूर फेंककर भागे बदमाश

मुंगेर जिले में एक महिला की गोद से बदमाशों ने मासूम को छीन लिया। हालांकि स्थानीय लोगों के पीछे करने पर उसे झाड़ियों पर फेंककर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संजय सिंह, पटना। बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मां की गोद से आठ माह के मासूम को छीनने का प्रयास किया गया। महिला के शोर मचाने और स्थानीय लोगों के पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश करीब 100 मीटर दूर बच्चे को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। गनीमत रही कि मासूम पूरी तरह सुरक्षित मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने टीम का गठन करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर बॉयज स्कूल के पास की है। जानकारी के अनुसार पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाह कॉलोनी निवासी मो. अकबर की पत्नी नेहा अपने आठ माह के बेटे के साथ जेआरएस कॉलेज (जमालपुर) से पढ़ाई कर टोटो से घर लौट रही थीं। रास्ते में संदलपुर दुर्गा स्थान के पास टोटो चालक ने अचानक गाड़ी दूसरी ओर मोड़ दी। 

 

यह भी पढ़ें: इजरायल में गाजा जैसा नजारा, ईरान की बैलेस्टिक मिसाइलों ने धुआं-धुआं कर दिया

 

महिला ने वजह पूछी तो चालक ने स्कूल से एक बच्चे को लेने की बात कही। टोटो जैसे ही संदलपुर बॉयज स्कूल के समीप पहुंचा, वहां पहले से खड़े बाइक सवार दो युवकों ने महिला की गोद से मासूम को छीनकर भागने लगे। महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार बदमाशों का पीछा शुरू किया। 

 

भीड़ को पीछे आते देख बदमाशों ने करीब सौ मीटर आगे जाकर बच्चे को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सजगता से कुछ ही मिनटों में मासूम को झाड़ियों से सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बाइक की नंबर प्लेट की फोटो खींच ली है।

 

यह भी पढ़ें: दुबई पर कहर बरपा रहा ईरान, कई जगह धमाके; फंसे भारतीय क्या करें?

 

देर रात मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और एसडीपीओ सदर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। एसपी ने बताया कि मामले में टीम का गठन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों से  भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस बीच एसपी ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap