logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोहम्मद शमी के भाई कैफ पर लगा यौन शोषण का आरोप, लखनऊ में FIR दर्ज

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई पर एक महिला के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इसको लेकर लखनऊ में स्थित आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है जिसकी अब जांच चल रही है। 

Mohammed Shami & Mohammed Kaif

मोहम्मद शमी और मोहम्मद कैफ, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ एक नया विवाद जुड़ गया है। उनके भाई और रणजी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर लखनऊ के आशियाना थाने में मोहम्मद कैफ और उनके भाई हसीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के अनुसार, उनकी मुलाकात 2020 में मोहम्मद कैफ से हुई थी।

 

महिला तलाकशुदा है और अपने बच्चे के साथ रहती है। आरोप है कि कैफ ने शादी करने का वादा किया और कई जगहों व होटलों में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला का यह भी कहना है कि आरोपी के दबाव बनाने के कारण उसे 2026 में एयरलाइंस की अपनी केबिन क्रू की नौकरी भी छोड़नी पड़ी। 

 

यह भी पढ़ें: कारगिल वॉर हीरो पर जानलेवा हमला, पार्किंग विवाद में सिर पर मारी लोहे की रॉड

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, दोनों की मुलाकात पहली बार कोलकाता में हुई जिसके बाद यह सिलसिला शुरू हुआ। पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2023 में कैफ ने उन्हें कोलकाता के एक होटल में बुलाया और शादी का भरोसा देकर पहली बार शोषण किया। इसके बाद वह लगातार शादी की बात टालते रहे और आईपीएल ऑक्शन के बाद भी शादी करने का बहाना करते रहे।

 

महिला का कहना है कि वह लगातार उनसे शादी करने के लिए कह रही थी और उन पर दबाव बना रही थी। जब उन्होने शादी का दबाव बनाया तो कैफ के भाई हसीब ने उन्हें अमरोहा स्थित अपने घर बुलाया। आरोप है कि 19 मई को वहां पहुंचने पर परिजन और हसीब ने महिला को डराया-धमकाया और साफ कह दिया कि कैफ उससे शादी नहीं करेगा।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 1 महिला लापता, 4 लोगों की मौत

पॉडकास्ट हटवाने का दबाव

पीड़िता ने कहा कि जब एक पॉडकास्ट के जरिए अपनी बात रखी तो कैफ ने उसे झांसे में लेकर वह वीडियो हटवा दिया। आरोप है कि जैसे ही इंटरनेट से वह कंटेंट हटा, कैफ अपने वादे से फिर से मुकर गया।

 

महिला का कहना है कि शुरुआत में आशियाना पुलिस ने घटना का इलाका बाहर का बताकर केस दर्ज करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, जिनके निर्देश पर रविवार यानि 13 सितंबर की रात को केस दर्ज किया गया। फिलहाल आशियाना थाना पुलिस का कहना है कि दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जुटाए गए सबूतों के हिसाब से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें