logo

ट्रेंडिंग:

मोकामा फायरिंगः अनंत सिंह का सरेंडर, सोनू पहले ही हो चुका अरेस्ट

22 जनवरी को मोकामा के एक गांव में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी। इस मामले में गुरुवार को अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

anant singh

अनंत सिंह। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मोकामा गोलीकांड मामले में बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया जा रहा है। अनंत सिंह ने पटना की बाढ़ कोर्ट के सामने सरेंडर किया है। इससे पहले इस मामले में आरोपी सोनू ने भी सरेंडर कर दिया था। इस मामले में अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।


जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह शुक्रवार को अपने वकीलों के साथ बाढ़ कोर्ट पहुंचे और वहां सरेंडर कर दिया। मोकामा गोलीकांड में केस दर्ज होने के बाद अनंत सिंह पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।

सोनू सिंह गिरफ्तार

शुक्रवार को गैंगस्टर सोनू सिंह ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि सोनू-मोनू गैंग हत्या, लूट और डकैत जैसी वारदातों में शामिल रही है।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला 22 जनवरी का है। उस दिन अनंत सिंह एक विवाद का सुलझाने के लिए नौरंगा-जलालपुरगांव पहुंचे थे। कथित तौर पर सोनू-मोनू गैंग ने गांव के महेश सिंह के घर पर कब्जा कर लिया था। अनंत सिंह इसी विवाद को सुलझाने यहां पहुंचे थे। तभी फायरिंग शुरू हो गई। दोनों ओर से करीब 70-80 राउंड गोलियां चलाई गईं।

दोनों के अपने-अपने दावे

- अनंत सिंह का दावाः उन्होंने दावा किया था, 'हमने दो आदमी उन्हें बुलाने के लिए भेजे थे। उन्होंने गोली चला दी। गोली हमारे एक आदमी के गर्दन में लग गई। बचाने के लिए हमारे यहां से आदमी गए।' अनंत सिंह ने कहा था, 'अगर पुलिस कार्रवाई करती तो हमें जाना ही नहीं पड़ता। पुलिस पैसे लेती है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं करती। सोनू-मोनू पुलिस के मुखिया की तरह काम करते हैं।' अनंत सिंह ने ये भी दावा किया है कि उन्होंने गोली नहीं चलाई थी।


- सोन-मोनू का दावाः सोनू कुमार ने दावा करते हुए कहा, 'पूर्व विधायक अपने लोगों के साथ आए थे। मैं अपने खेत पर काम कर रहा था। जब मैं लौटा तो देखा कि वहां गाली-गलौज हो रही है। तभी फायरिंग शुरू हो गई। लोगों ने उन्हें घेर लिया तो वो यहां से चले गए। उसने (अनंत सिंह) अपनी गाड़ी से ही गोलीबारी की। वो मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं।'

तीन FIR दर्ज

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस पंचमहल थाने में तीन FIR दर्ज की गई हैं। एक FIR अनंत सिंह ने दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने सोनू-मोनू गैंग पर इल्जाम लगाया है। दूसरी FIR सोनू-मोनू गैंग की तरफ से अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। जबकि, तीसरी FIR पुलिस ने काम में बाधा डालने और फायरिंग को लेकर दर्ज की है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap