दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को एक यात्री के बैग से खोपड़ी बरामद होने से हड़कंप मच गया। यात्री दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में सफर करने वाला था। जब सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवानों ने सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग को स्कैन किया तो उन्हें बैग के अंदर एक खोपड़ी जैसी चीज मिली। पहले सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ कि यह मानव खोपड़ी है लेकिन पूछताछ में यात्री ने बताया कि यह बंदर की खोपड़ी है। सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
यह घटना तब हुई जब यात्री दिल्ली से हैदराबाद जाने की तैयारी में था। एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री के हैंड बैगेज को स्कैन किया। स्कैनिंग के दौरान उन्हें बैग के अंदर एक संदिग्ध चीज दिखाई दी जो दिखने में मानव खोपड़ी जैसी लग रही थी।
यह भी पढ़ें: 'पूरी बात नहीं कह पाई', धामी के सामने 1.5 लाख की बात करने वाली लड़की क्या बोली?
यात्री से पूछताछ जारी
जब जवानों ने यात्री से पूछा तो उसने बताया कि यह किसी इंसान की नहीं बल्कि एक बंदर की खोपड़ी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ ने यात्री को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया, उन्हें शक था कि यह मामला वाइल्डलाइफ स्मगलिंग या ब्रेकिंग एनिमल लॉज के उल्लंघन से जुड़ा हो सकता है।
दिल्ली एयरपोर्ट के डीसीपी विचित्र वीर ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि यात्री ने कोई अपराध किया है या नहीं। पुलिस के लिए बरामद वस्तु के बारे में असली जानकारी पता करना बहुत जरूरी है। वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट से राय मांगी गई है।
यह भी पढ़ें: स्कूल छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठाया, भाई के सामने ही किया 9 साल की बच्ची का रेप
वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट से मांगी गई राय
पुलिस अभी वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट की जांच का इंतजार कर रही है। इस जांच से पता चलेगा कि वह चीज क्या है और उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना कानून के हिसाब से सही है या गलत। पुलिस का कहना है कि विभाग की बात सामने आने के बाद ही आगे का कदम उठाया जाएगा।