logo

ट्रेंडिंग:

MP के इंजीनियर के घर पड़ा छापा, सोने-चांदी के साथ मिला 17 टन शहद

मध्य प्रदेश पुलिस, रिटायर्ड पीडब्यूडी इंजीनियर जीपी मेहरा से जुड़े परिसरों पर रेड डाल रही थी। इस रेड में क्या-क्या मिला, आइए जानते हैं।

GP Mehra

मध्य प्रदेश के रिटायर्ड इंजीनियर जीपी मेहरा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस की लोक निर्माण विभाग (PWD) के पूर्व चीफ इंजीनियर गोविंद प्रसाद मेहरा से जुड़े परिसरों में छापेमारी कर रही है। उनके 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें करोड़ों की संपत्तियां बरामद हुईं हैं। छापे के दौरान मणिपुरम कॉलोनी के निवास से लाखों रुपये के जेवर और कैश बरामद हुए हैं। 

अधिकारी से जुड़े परिसरों पर गुरुवार सुबह से ही रेड चल रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इंजीनयिर ने इतनी संपत्तियां अवैध तरीके से अर्जित की थी, जिसके बारे में इतने साल तक किसी को कानो-कान खबर तक नहीं थी। पुलिस को कुछ ऐसा बरामद हुआ, जिस पर हर कोई हैरान रह गया। 

यह भी पढ़ें: मिलावटी कफ सिरप से MP-राजस्थान में बच्चों की मौत, WHO ने जताई चिंता

इंजीनियर के घर 17 टन शहद

इंजीनियर के फार्महाउस से 17 टन शहद और कई लग्जरी गाड़ियां बरामद हुईं हैं। जीपी मेहरा के एक फार्महाउस से 17 टन शहद, लग्जरी गाड़ियां, 6 ट्रैक्टर, कई निर्माणाधीन कॉटेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कई गाड़ियां सीज की हैं। फोर्ड एंडेवर, स्कोडा सलाविया, किया सोनेट और मारुति सियाज जैसी गाड़ियां भी परिसरों से मिलीं हैं। 

किन जगहों पर रेड पड़ी?

मणिपुरम कॉलोनी में भी जीपी मेहरा का घर है। बावड़िया कला में एक बंगला है। गोविंदपुरा के पास केटी इंडस्ट्रीज फैकट्री और नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर तहसील के सैनी में एक फार्महाउस भी है।  

कैसे खुला इंजीनियर का राज?

भोपाल के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक डी राठौड़ ने कहा, 'जीपी मेहरा ने अपने सेवा कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित कीं। इनके खिलाफ शिकायतों के आधार पर लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख की देखरेख में छापेमारी की गई।'

यह भी पढ़ें: कॉन्स्टेबल के 1 पद के लिए 13 हजार आवेदन, PhD वालों ने भी भरे फॉर्म

शहद का क्या होगा?

उन्होंने कहा, 'सत्यापित सूचना के आधार पर मेहरा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अनिवार्य मंजूरी मिलने के बाद छापेमारी की गई। जहां तक शहद का सवाल है, हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या वह इसे बेचने के कारोबार में थे।'

क्या-क्या बरामद हुआ है?

मणिपुरम कॉलोनी स्थित आवास से छापेमारी के दौरान 8.79 लाख रुपये नकद, करीब 50 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, 56 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट और करीब 60 लाख रुपये के अन्य कीमती सामान मिले हैं। कई संपत्तियों दस्तावेज बरामद किए गए हैं। लोकायुक्त की टीम ने उनके ओपल रीजेंसी फ्लैट, ए ब्लॉक, फ्लैट नंबर 508 से 26 लाख रुपये नकद, लगभग 3.05 करोड़ रुपये मूल्य का 2.649 किलोग्राम सोना और लगभग 5.93 लाख रुपये मूल्य की 5.523 किलोग्राम चांदी के साथ-साथ संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए। केटी इंडस्ट्रीज में तलाशी के दौरान फैक्टरी के उपकरण, कच्चा माल, तैयार माल और कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। 

यह भी पढ़ें- अजीत भारती के खिलाफ पंजाब में क्यों दर्ज हो गई FIR? समझिए पूरा मामला

कॉटेज में क्या-क्या मिला?

सोहागपुर तहसील के सैनी गांव में टीम को 17 टन शहद, छह ट्रैक्टर, खेती के काम में आने वाले उपकरण, 32 निर्माणाधीन कॉटेज, सात कॉटेज, दो मछली फार्म, दो गौशालाएं, दो बड़े तालाब और एक मंदिर मिला।

कई जमीन और संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मेहरा और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजीकृत फोर्ड एंडेवर, स्कोडा स्लाविया, किआ सोनेट और मारुति सियाज कारों की भी पहचान की गई है। फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर और बीमा पॉलिसी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap