logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जेल की अफसर को कैदी से हुआ प्यार, फिरोजा खातून और धर्मेंद्र ने कर ली शादी

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक जेल अधिकारी को एक कैदी से प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। जेल अधिकारी का नाम फिरोजा खातून है और जिससे उसने शादी की उसका नाम धर्मेंद्र सिंह है।

firoza khatun marries prisoner dharmendra

धर्मेंद्र सिंह और फिरोजा खातून, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां सतना केंद्रीय जेल में तैनात एक महिला अधिकारी और एक पूर्व कैदी के बीच शुरू हुआ रिश्ता शादी तक पहुंच गया। सतना केंद्रीय जेल में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर तैनात फिजा खातून और पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह के बीच वहीं ड्यूटी के दौरान मुलाकात हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। जो पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। इसी रिश्ते ने आगे चलकर शादी का रूप ले लिया।

 

धर्मेंद्र सिंह चंदला क्षेत्र का रहने वाला है और वह हत्या के एक मामले में 14 साल तक जेल में सजा काट चुका है। इसी दौरान उसकी मुलाकात फिजा खातून से हुई, जो जेल प्रशासन में अहम जिम्मेदारी निभा रही थीं। काम के दौरान दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता मजबूत होता गया। यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी लग सकती है लेकिन हकीकत में इन दोनों ने समाज की परवाह न करते हुए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है।

 

यह भी पढ़ें: आधी रात को 40 लोगों ने घेरा, क्यों चर्चा में आ गई हैं IPS बी सुमति?

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

5 मई को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। शादी वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हुई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों और संगठनों ने भी विवाह की व्यवस्थाओं में मदद की। फिजा खातून के परिवार वाले इस रिश्ते से सहमत नहीं थे और उन्होंने शादी में शामिल होने से भी इनकार कर दिया।

कैसे चढ़ा प्यार का परवान?

फिरोजा खातून और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात जेल की चारदीवारी के भीतर हुई थी। उस समय फिरोजा वारंट शाखा में अपनी ड्यूटी निभा रही थीं, जबकि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा धर्मेंद्र जेल में वारंट संबंधी कामों में सहयोग करता था। काम के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गई। समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत होता गया और दोनों करीब आते गए। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। 2022 में अच्छे व्यवहार के कारण धर्मेंद्र रिहा हुआ लेकिन संपर्क जारी रहा और फिर दोनों ने शादी का फैसला लिया।


और पढ़ें