logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MPSC पेपर लीक: सचिव के मुंह पर कार्यकर्ताओं ने पोत दी कालिख, बढ़ा विवाद

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी-MPSC) के पेपर लीक का मामला बढ़ता जा रहा है। इसी बीच नवी मुंबई में संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने MPSC सेक्रेटरी महेंद्र हरपालकर के चेहरे पर काली स्याही पोत दी।

MPSC Paper Leak Case

MPSC सेक्रेटरी महेंद्र हरपालकर, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी-MPSC) के पेपर लीक का मामला बढ़ता जा रहा है। छात्रों की मांग है कि MPSC के चेयरमैन विवेक भीमनवार इस्तीफा दें, इसलिए राज्यभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। यह मामला MPSP की खाद्य एवं औषधि प्रशासन (पीडीए) परीक्षा का पेपर लीक होने से जुड़ा है। इसी बीच नवी मुंबई में संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने MPSC सेक्रेटरी महेंद्र हरपालकर के चेहरे पर काली स्याही पोत दी।

 

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पुणे और छत्रपति संभाजीनगर जैसे प्रमुख केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बढ़ते गुस्से को साफ देखा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र का B-ग्रेड सीन देख भड़क गए थे सनी देओल, पिट गए डायरेक्टर

क्या है पूरा मामला? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की FDA परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिसक खिलाफ छात्र चेयरमैन विवेक भीमनवार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, नवी मुंबई में संभाजी ब्रिगेड के 3 कार्यकर्ताओं ने मिलने का बहाना बनाकर MPSC सचिव महेंद्र हरपालकर के मुंह पर कालिख पोत दी। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर हमला, जानबूझकर चोट पहुंचाने जैसी कई धाराएं लगाई हैं। MPSC ऑफिस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। छात्र पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी को लेकर छात्र गुस्से में है।  

 

संभाजी ब्रिगेड के राज्य प्रवक्ता संतोष शिंदे ने इस हरकत को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि यह विरोध 25 लाख एमपीएससी उम्मीदवारों और महाराष्ट्र के 12 करोड़ नागरिकों की निराशा को दिखाता है। 

मुंबई पुलिस ने क्या बताया? 

पुलिस के मुताबिक, 3 एक्टिविस्ट- साकीनाका के सुहास लक्ष्मण राणे, कल्याण के योगेश शांतिलाल पाटिल और अहिल्यानगर जिले के श्रीकृष्ण उर्फ अन्नासाहेब आदिनाथ सावंत ने हमले से एक दिन पहले हरपालकर से मिलने का समय लिया था। उन्होंने फोन साथ ले जाने की भी इजाजत ले ली थी। दावा किया गया था कि उसमें पेपर लीक से जुड़े सबूत हैं।

 

जब वह हरपालकर से मिले, तो उन्होंने ऐसा दिखाया कि वे उन्हें एक किताब तोहफे में देने और फोन पर फोटो लेने आए हैं। फिर सावंत और राणे ने एक प्लास्टिक बैग निकाला जिसमें काला पाउडर था। उन्होंने उसे हरपालकर के सिर पर डाल दिया और उनके चेहरे पर मल दिया। इसका वीडियो भी बनाया गया। 


और पढ़ें