logo

ट्रेंडिंग:

मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, धोखाधड़ी, जालसाजी के आरोप

पुलिस ने कहा है कि उमर अंसारी के खिलाफ पहले से एक केस दर्ज था, उसी केस में उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Umar Ansari

उमर अंसारी। (Photo Credit: Umar Ansari/Facebook)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

गाजीपुर पुलिस ने बाहुबली गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर रात उमर अंसारी की गिरफ्तारी हुई है। उमर अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का एक मुकदमा दर्ज था। मुख्तार अंसारी की बीते साल बांदा जिले की एक जेल में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक मुख्तार से जुड़ी संपत्तियों को सीज किया गया था। यह उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एंड एंटी सोशल एक्टिविजीट प्रिवेंशन एक्ट के तहत किया गया था।

पुलिस का आरोप है कि उमर अंसारी ने पूर्व नियोजित ढंग से साजिश रची और गैरकानूनी तरीके से फर्जी दस्तावेजों को पेश करके जमीन हासिल की। उसने अपनी मां आफसा अंसारी के नाम से फर्जी दस्तखत किए। उमर की मां पर भी 50 हजार का ईनाम रखा गया है। 

यह भी पढ़ें: 'वोट नहीं! फिर भी BJP ने मुस्लिमों का विकास किया' बोले नकवी

उमर अंसारी के खिलाफ आरोप क्या हैं?

रविवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। उमर अंसारी एक अलग मामले में भी आरोपी है, जिसमें उसने उकसावे वाला एक भाषण दिया था, जिसके लिए उसके बड़े भाई अब्बास अंसारी को दो साल की जेल हुई थी। 

अब्बास अंसारी के साथ है सह आरोपी 

दोषी ठहराए जाने के बाद, मऊ से तत्कालीन विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता चली गई थी। उस मामले में उमर का मुकदमा अभी भी लंबित है। अब पुलिस ने उमर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्तार की विरासत संभाल रहा उमर अंसारी 

उमर अंसारी ने अपने पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सक्रियता दिखाई है। वह अपनी विधानसभा में सक्रिय रहा है। उसने अपने चाचा अफजाल अंसारी के लिए भी चुनाव प्रचार किया था। अपने पिता की कब्र पर एक भावुक बयान भी दिया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। 

यह भी पढ़ें: डांस बार में MNS कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, हमले का वीडियो वायरल

उमर अंसारी से जुड़े विवाद क्या हैं?

  • 2022 विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन: उमर अंसारी पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ जिले में एक जनसभा में भड़काऊ बयान देने का आरोप लगा था।  

  • फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी का मामला: उमर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी एक केस दर्ज है। आरोप हैं कि उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे संपत्ति हड़पने की कोशिश की थी। 

  • गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तारी: रविवार देर रात गाजीपुर पुलिस ने उमर अंसारी को लखनऊ के दारुलशफा स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार किया। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त संपत्ति को छुड़वाने के लिए फर्जी दस्तावेज और अपनी मां अफशा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग करने का आरोप है।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap