logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंबई: मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिरा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 1 की मौत 4 घायल

मुंबई के मुलुंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर अचानकर टूटकर गिर गया है। कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई हैं।

Mumbai

मुंबई में मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिरा। Photo Credit: imvivekgupta/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मुलुंड इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर गिर गया है। पिलर के नीचे कई गाड़ियां खड़ीं थीं, जो चपेट में आ गई हैं। हादसे में 4 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक शख्स की मौत हो गई है। यह पिलर, जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास में है। करीब 12.20 पर अचानक पिलर गिरने लगा। पास में ही ऑटो गुजर रही थी। 

4 लोग जख्मी हो गए हैं। जैसे ही हादसा हुआ, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस और चिकित्सा अधिकारी मौके पर हैं।  रास्ते से मलबा हटाने का काम चलाया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रूट को डायवर्ट कर दिया है। पुलिस हादसे की वजह तलाश रही है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता से शिलांग जा रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

कई लोगों के घायल होने की आशंका

मुलुंड, मुंबई के मुंबई के उत्तर-पूर्व इलाके पड़ता है। दोपहर में हुए इस हादसे में एक शख्स की मौत भी हो गई है। निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का हिस्सा गिरने से तीन-चार लोगों के घायल होने की आशंका है। 

 

 

हादसा कैसे हुआ है?

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि यह हादसा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के आस पास एलबीएस रोड पर, जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के सामने हुआ। उन्होंने बताया, 'खंभे का एक स्लैब टूटकर नीचे खड़े ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है।'

यह भी पढ़ें: 'जहर खाकर मरेंगे या नहीं...', 5 लड़कियों ने चख लिया, 4 की मौत, 1 बच गई

रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

अधिकारियों का कहना है कि फायर बिग्रेड और पुलिसकर्मियों के अलावा मेट्रो निर्माण कंपनी के कर्मचारी घटना स्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 

Related Topic:#Maharashtra News

और पढ़ें