logo

ट्रेंडिंग:

कोलकाता से शिलांग जा रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

जांच अधिकारियों को अभी तक मौके से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है। एयरपोर्ट अथॉरिटी छानबीन में जुटी है।

Indigo

कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़ा इंडिगो का विमान। Photo Credit: ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कोलकाता एयरपोर्ट पर शनिवार को एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह विान इंडिगो की फ्लाइट 6E3074 है। यह फ्लाइट, कोलकाता से शिलांग जा रही थी। टेकऑफ से ठीक पहले बम की धमकी मिलने के बाद इसे रोक दिया गया।

यह फ्लाइट सुबह 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को प्लेन के टॉयलेट कम्पार्टमेंट में एक कागज का टुकड़ा मिला, जिसमें लिखा था कि प्लेन में बम रखा गया है। जैसे ही यह नोट मिला, तुरंत सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और प्लेन को आइसोलेशन बे में पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए कैसे? टल गया बड़ा हादसा

एयरपोर्ट की तलाशी, क्या पता चला?

कोलकाता एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि सुरक्षा जांच अभी चल रही है। बम डिस्पोजल टीम और अन्य एजेंसियां प्लेन की पूरी तलाशी ले रही हैं। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है, लेकिन सावधानी के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'प्लेन में बम है', धमकी के बाद लखनऊ में उतारी गई इंडिगो की फ्लाइट

इंडिगो ने क्या कहा है?

इंडिगो ने भी बयान जारी कर कहा कि उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि यात्रियों, क्रू और प्लेन की सुरक्षा उनका सबसे बड़ा प्राथमिकता है।

 

 

यह भी पढ़ें: 25 से 2000 रुपये तक; इंडिगो ने पायलटों के भत्ते कितने बढ़ाए?



बीते महीने भी इंडिगो की एक फ्लाइट में इसी तरह का बम थ्रेट नोट मिला था, जो बाद में फर्जी निकला था। जांच की जा रही है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap