logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए कैसे? टल गया बड़ा हादसा

एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में पूरी तरह से भिड़ने से बच गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

DGCA

इंडिगो और एयर इंडिया के विमानों के विंग्स टकराए। Photo Credit: DGCA

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टला है। एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के दाहिने पंखों के सिरे आपस में टकरा गए। यह घटना तब हुई जब दोनों प्लेन टैक्सीवे पर धीरे-धीरे चल रहे थे। 

एयर इंडिया का फ्लाइट AI2732 मुंबई से कोयंबटूर जा रहा था और टेकऑफ के लिए तैयार था। वहीं इंडिगो का फ्लाइट 6E791 हैदराबाद से मुंबई आया था और लैंडिंग के बाद पार्किंग की तरफ जा रहा था। दोनों एयरबस A320 प्लेन थे। इस टकराव में दोनों प्लेनों के पंखों के टिप्स को नुकसान पहुंचा। 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद क्रैश जैसी घटना के लगे आसार तो एयर इंडिया फ्लाइट को तुरंत नीचे उतारा

टल गया बड़ा हादसा, किसी को चोट नहीं

किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई। दोनों प्लेनों को तुरंत जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया। एयर इंडिया ने यात्रियों को उतारकर उनकी आगे की यात्रा के लिए दूसरी व्यवस्था की। इंडिगो ने भी कहा कि सभी यात्री सुरक्षित उतर गए और प्लेन की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया के विमान में बैगेज कंटेनर फंसा कैसे? DGCA ने बताया

DGCA के अधिकारी कर रहे हैं जांच

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है। दोनों एयरलाइंस ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा है कि यात्री सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। 


और पढ़ें