logo

ट्रेंडिंग:

हथियार तस्करी में पंजाब का रिटायर आर्मी जवान गिरफ्तार, जांच तेज

मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी में एक रिटायर जवान और मनजोत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान प्रकट सिंह और मनजोत सिंह दोनों आपस में दोस्त हैं।

munger illegal arms

Photo Credit- PTI

संजय सिंह, पटना। मुंगेर में बढ़ रही अवैध हथियारों की मांग अब पंजाब तक में होने लगी है। तस्करी में जब सेना के रिटायर जवान शामिल हों तो पुलिस की हैरानी और परेशानी दोनों बढ़ जाती है। पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी में एक रिटायर जवान और मनजोत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान प्रकट सिंह और मनजोत सिंह दोनों आपस में दोस्त हैं। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने आर्म्स सप्लायर आलम को भी मस्जिद मोड़ (नौवागढ़ी) से पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि इसके पहले भी दिल्ली और पंजाब हथियार के खेप भेजे जा चुके हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

मुंगेर कोतवाली पुलिस को यह जानकारी मिली कि पंजाब के हथियार तस्कर एक होटल के कमरे में अवैध हथियार का सौदा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सितारिया होटल से सटे एक होटल के कमरा संख्या 103 में छापेमारी की। छापेमारी में दो पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस, चार मैग्जीन, आठ एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ साथ मोबाइल बरामद किया। पहले तो दोनों तस्करों ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। दोनों ने स्वीकार किया कि अवैध हथियार आलम से खरीदे हैं। पुलिस ने आलम को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'बैंक अधिकारियों को बुलाकर पति की कमाई जान सकती है पत्नी'- हाई कोर्ट

64 हजार में हुई थी डील

पुलिस ने बताया कि हथियार तस्करों और खरीददारों के बीच 64 हजार में दो पिस्टल की डील हुई थी। 14 गोली की कीमत अलग से 14 हजार रुपये वसूली गई थी। दो-दो हजार रुपये मैगजीन के लिए दिए गए थे। पूछताछ में रिटायर फौजी ने पुलिस को बताया कि एक टोटो (इलेक्ट्रिक रिक्शा) चालक ने उन लोगों का संपर्क हथियार तस्कर से कराया था। इसके एवज में टोटो चालक को दो हजार रुपये अलग से दिए गए थे। 

 

यह भी पढ़ें: सड़क के गड्ढे में गद्दा-तकिया लेकर लेट गया कानपुर का यह मजबूर पिता

पंजाब पुलिस को दी गई गिरफ्तारी की सूचना

प्रकट और मनजोत के गिरफ्तारी की सूचना पंजाब पुलिस को भी दी गई है। मुंगेर पुलिस को संदेह है कि इन दोनों का संबंध पंजाब के बड़े अपराधी या देशद्रोही तत्वों से हो सकता है। पुलिस की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।

 

Related Topic:#bihar news

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap