logo

मूड

ट्रेंडिंग:

साकेत कोर्ट के लॉकअप में हत्या! दो बदमाशों ने मिलकर कैदी को मार डाला

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि जितेन्द्र और जयदेव तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे। दोनों ने मिलकर एक तीसरे कैदी अमन की हत्या कर दी।

Saket court

साकेत कोर्ट। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली की साकेत कोर्ट के लॉकअप के अंदर दो कैदियों ने मिलकर एक तीसरे कैदी की हत्या कर दी है। मृतक कैदी का नाम अमन है। घटना गुरुवार को उस समय हुई जब तीनों कैदियों को पेशी के लिए साकेट कोर्ट लाया गया था। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह हत्या 5 जून को साकेत कोर्ट लॉकअप के खारजा नंबर 5 में हुई। सबसे पहले पुलिस के पास मारपीट की घटना की खबर मिली थी लेकिन अंदर जाकर देखा को कैदी अमन की हत्या कर दी गई थी। 

 

दिल्ली पुलिस ने कहा, '5 जून को साकेत कोर्ट लॉकअप के खारजा नंबर 5 में मारपीट की घटना हुई थी। अमन नाम के एक कैदी को कोर्ट में पेशी के लिए लॉकअप में लाया गया था। घटना के समय मृतक अमन सहित कई विचाराधीन कैदी (Undertrial Prisoners) खारजा नंबर 5 के अंदर मौजूद थे।'

 

यह भी पढ़ें: 12th में 95% अंक, NEET की आंसर-की देख छात्र ने क्यों मार ली गोली?

दो ने मिलकर कैदी अमन पर हमला किया

पुलिस ने आगे बताया कि खारजा के अंदर दो विचाराधीन कैदी जितेन्द्र और जयदेव पहले से मौजूद थे। जितेन्द्र और जयदेव ने मिलकर कैदी अमन पर हमला कर दिया। जितेन्द्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी।

 

जितेंद्र की 2024 से थी अमन से दुश्मनी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पिछले साल 2024 में जितेंद्र और अमन जेल के बाहर थे। उस समय दोनों के बीच मारपीट की एक घटना हुई थी। उस घटना में अमन ने कथित तौर पर जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था। इस घटना के बाद से ही जितेंद्र, अमन से बदला लेने की फिराक में था। गुरुवार को मौका पाकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर अमन को मौत के घाट उतार दिया।

 

यह भी पढ़ें: 100 की स्पीड में गुटखा थूकने के लिए खोला कार का गेट! 1 की मौत; 3 घायल

 

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जितेन्द्र और जयदेव तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। 

दिल्ली पुलिस का आया बयान

साउथ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी सुमित कुमार झा ने घटना के बारे में बताया, 'सुबह करीब 10 बजे हमें साकेत कोर्ट के लॉकअप से सूचना मिली कि अमन नाम का एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अमन ने जितेंद्र और जयदेव से झगड़ा किया है। अमन और जीतेंद्र के बीच पुरानी दुश्मनी थी। सुबह अमन और जयदेव के बीच झगड़ा हुआ था। अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।' उन्होंने कहा कि सभी विचाराधीन कैदी थे।

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें