logo

ट्रेंडिंग:

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ने प्यार में खाया जहर, हालत गंभीर

क्रिकेटर ऋषभ पंत को कार दुर्घटना में बचाने वाले लड़के ने प्यार के खातिर जहर खा लिया है। जानिए क्या है पूरी वजह।

Image of Rajat

रजत(गोले में)(Photo Credit: Rishabh Pant/ X)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। रजत नाम के लड़के ने अपनी प्रेमिका के साथ  खाकर अंतहत्या करने की कोशिश कि। इस समय रजत की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि युवती की मौत हो चुकी हैं। बता दें कि रजत वही व्यक्ति है, जिसने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के दौरान जान बचाई थी।

परिवार को नहीं मंजूर था प्यार

यह घटना पुरकाजी थाना क्षेत्र के बुच्चा बस्ती गांव की है। 25 वर्षीय रजत पिछले पांच सालों से एक लड़की के साथ प्रेम संबंध में था लेकिन उनकी जातियां अलग थीं और इसी वजह से लड़की के घरवालों ने उसे घर से बाहर निकलने तक से रोक दिया था।

 

लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी।  लड़की से अलग होने का गम उसके दिल में इस कदर बैठ गया कि उसने और उसकी प्रेमिका ने साथ मरने का फैसला कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: अस्पताल में मरा नवजात, सिर खा गए कुत्ते, तस्वीरें वायरल

आत्महत्या की कोशिश

रजत और उसकी प्रेमिका ने मौका मिलते ही एक साथ जहर खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजत की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तुरंत रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसे बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

बचाई थी ऋषभ पंत की जान

रजत वही लड़का है, जिसने 30 दिसंबर 2022 को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाई थी। उस रात ऋषभ पंत अपनी कार से दिल्ली से रुड़की अपनी मां से मिलने जा रहे थे, जब नारसन पुलिस चौकी के पास उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट का शिकार हो गई। कार बुरी तरह जल गई थी और पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

उस वक्त रजत अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और क्रिकेटर को जलती हुई कार से बाहर निकाला। अगर उस समय वह वहां न होता, तो शायद ऋषभ पंत की जान बचाना मुश्किल हो जाता। जब पंत पूरी तरह से स्वस्थ हुए, तो उन्होंने रजत और उसके साथी को अपनी तरफ से स्कूटर गिफ्ट किया था, ताकि उनकी मदद का आभार जता सकें।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap