logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुंह में विस्फोटक डालकर की प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

कर्नाटक के मैसूर में एक विवाहित महिला की उसके प्रेमी ने मुंह में विस्फोटक डालकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

Rakshita and accused siddha raju

मृतका रक्षिता और आरोपी सिद्धराजू: Photo Credit:X handle/ Nabila Jamal

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के मैसूर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 20 साल की विवाहित महिला की उसके प्रेमी ने दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने झगड़े के बाद महिला के मुंह में विस्फोटक डालकर धमाका कर दिया। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

घटना स्थल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है और उसके चेहरे का निचला हिस्सा पूरी तरह उड़ चुका है। कमरे की फर्श पर खून का बड़ा धब्बा भी दिखाई दे रहा है। मृतक महिला हनसूर के गेरासनहल्ली गांव की रहने वाली थी। महिला की पहचान रक्षिता के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: अकेली नहीं है निक्की? दहेज के लालच में हर दिन मर रही 18 महिलाएं!

 

क्या है पूरा मामला?

रक्षिता की शादी हो गई थी। उसके बाद भी वह अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध में थी। मृतका अपने प्रेमी सिद्धराजू के साथ भेर्या गांव के एक लॉज में रुकी थी, जहां उसकी मौत हुई है। रक्षिता की शादी केरल के एक दिहाड़ी मजदूर के साथ हुई थी। आरोपी सिद्धराजू उसका रिश्तेदार था। पुलिस के अनुसार, लॉज में ठहरने के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि गुस्से में सिद्धराजू ने महिला के मुंह में विस्फोटक सामग्री डाल दी और उसे ट्रिगर से उड़ा दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रक्षिता को मारने के लिए जिस विस्फोटक का इस्तेमाल किया था, आमतौर पर उसका इस्तेमाल खदानों में जिलेटिन स्टिक विस्फोट के लिए किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: गिनी की पटरियों पर दौड़ेगा बिहार में बना रेल इंजन, पहली खेप रवाना

भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी वहां मौजूद लोगों को गुमराह करके भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी का कहना था कि महिला की मौत मोबाइल फोन फटने से हुई है। हालांकि, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में शव की पहचान हुई और सलीग्राम पुलिस ने सिद्धराजू को हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।


और पढ़ें