logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिनभर वीडियो बनाती थी बीवी, पति ने गला दबाकर जान ले ली फिर जहर पी लिया

दिल्ली के नजफगढ़ में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, बाद में आरोपी खुद भी जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Representational Picture

प्रतीकात्मक तस्वीर: Photo credit: FreePik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के नजफगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 35 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह घटना पत्नी के सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने को लेकर हुए झगड़े की वजह से हुई है। पुलिस ने बताया कि पत्नी को मारने के बाद पति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह के समय मिली थी। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4:30 मिनट पर आरोपी के पड़ोसी ने फोन किया था और उसी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या की है और खुद भी जहर खा लिया है।  पुलिस जब आरोपी के किराए के फ्लैट पर पहुंची, तो महिला बिस्तर पर मृत पड़ी मिली और आरोपी उल्टियां कर रहा था। दोनों को राव तुला राम मेमोरियल (आरटीआरएम) अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया था। बाद में आरोपी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर किया गया।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी के भाषण के समय रोने क्यों लगे? दिलीप जायसवाल ने बताई वजह

सोशल मीडिया बना मौत की वजह

जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले यह पति-पत्नी अप्रैल से नजफगढ़ में किराए के फ्लैट में रह रहा था। आरोपी ई-रिक्शा और कभी-कभी ऑटो चलाता था। मृतका घर पर रहती थी और उनके दो बेटे (9 और 5 साल के) भी साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक, पत्नी के सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर वीडियो डालती थी और उसके 6,000 से ज्यादा फॉलोअर्स भी थे।

 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'पति को उसका लगातार वीडियो बनाना पसंद नहीं था। वह चाहता था कि वह इसे बंद कर दे लेकिन पत्नी नहीं मानी। यही झगड़ों का मुख्य वजह थी।'

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी के भाषण के समय रोने क्यों लगे? दिलीप जायसवाल ने बताई वजह

मकान मालिक ने दी जानकारी

आरोपी का परिवार जिनके घर में रहता था। उन्होंने बताया कि सुबह के करीब 4 बजे आरोपी पति चिल्लाते हुए अपने कमरे से बाहर आया और कहने लगा कि उसने अपने पत्नी की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है। मकान मालिक ने बताया, 'हमने देखा तो वह बिस्तर पर बेहोश थी। हमने तुरंत पुलिस को बुलाया।'

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले दुपट्टे से पत्नी का गला घोंटने की कोशिश की, फिर अपने हाथों का इस्तेमाल किया। इसके बाद आरोपी ने खुदखुशी करने के लिए सल्फर की गोलियां खा लीं। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत में सुधार होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा और जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें