logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोई घर लौटने वाला था, कोई कर रहा था पार्टी, साकेत में जान गंवाने वाले लोग कौन?

दिल्ली के साकेत में एक बिल्डिंग गिर गई, जिसमें 6 लोगों की दबकर मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। मृतकों के दोस्तों ने घटना के बारे में अहम बातें बताईं।

Delhi building collapse

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- gemini

भारत की राजधानी दिल्ली में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। जहां साकेत में एक बिल्डिंग अचानक गिर गई। इस हादसे में कुछ लोग बिल्डिंग के मलबे में दब गए, जिनमें से 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिन लोगों की मौत हुई, उनके परिवार और दोस्तों ने घटना को लेकर दुख जताया। इन्हीं मृतकों में से एक कपिल थे, जिनके दोस्त ने मीडियाकर्मियों को अहम बातें बताईं।कपिल के दोस्त ने बताया कि कपिल को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में नौकरी मिलने की उम्मीद थी, क्योंकि उनका इंटरव्यू अच्छा गया था। इसी को लेकर वे पार्टी कर रहे थे। तभी बिल्डिंग का मलबा टीन की कैंटीन पर गिर गया, जहां कपिल और नलिन की मौत हो गई। खुशी का माहौल देखते ही देखते शोक में बदल गया।


यह हादसा शनिवार यानी 30 मई की शाम का है। शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर बहुमंजिला बिल्डिंग ढह गई। यह बिल्डिंग साकेत मेट्रो स्टेशन के पास स्थित थी। जानकारी के लिए बता दें कि नलिन और कपिल दोनों ही बिहार के रहने वाले थे, जो दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में दोस्त बने थे। दोनों पर ही मलबा गिर गया था, जिसके बाद बाकी दोस्त कपिल को अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान कपिल की मौत हो गई, जबकि नलिन का पूरा शरीर मलबे में दब चुका था, जिसे कई घंटे बाद निकाला गया।

 

यह भी पढ़ें: भाभी ने शादी से इनकार किया, देवर ने भतीजे को पटक-पटककर मार डाला, वीडियो डरा देगा

 

कपिल के दोस्तों ने क्या बताया?


कपिल के दोस्तों ने बताया कि वे लोग सैदुलाजाब इलाके की एक कैंटीन में छोटी-सी पार्टी मनाने गए थे। कैंटीन की छत टीन की थी। छत पर बिल्डिंग का मलबा गिरा, जिससे कपिल और नलिन बुरी तरह घायल हो गए। जब यह हादसा हुआ, तब सभी दोस्त एक साथ बैठे हुए थे। मलबा गिरने की वजह से कपिल के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। साथ ही उसके सीने में लोहे की छड़ घुस गई थी।


नलिन के बाकी दोस्तों ने बताया कि वह 23 साल का था, जो बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद GATE परीक्षा की तैयारी कर रहा था। गुरुग्राम में रहने वाले नलिन के चाचा ने कहा, 'नलिन छुट्टियों में घर आने वाला था, लेकिन यह हो गया।'

 

यह भी पढ़ें: 'चलो कुर्बानी दिखाते हैं', बोलकर दोस्त को मार डाला, खुलासा हुआ, फिर...

नलिन के चाचा ने घंटों किया इंतजार


नलिन के दोस्तों ने रात 8 बजे नलिन के चाचा बैकुंठ को पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कई घंटों तक नलिन के मिलने का इंतजार किया। काफी देर बाद मलबे में दबा नलिन का शव बरामद हुआ।

Related Topic:#State News

और पढ़ें