logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नासिक में कुंभ मेले के फर्जी 300 करोड़ के टेंडर का झांसा, कारोबारी से 35 लाख ठगे

नासिक में कुंभ मेले का 300 करोड़ रुपये का ठेका दिलाने के नाम पर कारोबारी से 35 लाख रुपये की ठगी हो गई है। आरोपियों ने फर्जी वर्क ऑर्डर दिखाकर उससे 50 लाख रुपये लिए थे।

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के नासिक जिले में आगामी कुंभ मेले से जुड़े काम का ठेका दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से 35 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने कारोबारी को 300 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण का ठेका दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए फर्जी सरकारी दस्तावेज और वर्क ऑर्डर दिखाए। कारोबारी ने आरोपियों को कुल 50 लाख रुपये दिए थे लेकिन बाद में उसे सिर्फ 15 लाख रुपये वापस मिले। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस के मुताबिक, इस मामले के सामने आने के बाद कुंभ मेले से जुड़े फर्जी वर्क ऑर्डर के जरिए ठगी के अब तक पांच मामले दर्ज हो चुके हैं। इन मामलों में छह लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में कुल करीब 3.4 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। इस मामले की जांच नासिक रोड पुलिस कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में 15 अक्टूबर से शुरू होगा खनन, 44 ब्लॉकों से बढ़ेगी कमाई

300 करोड़ के ठेके का दिखाया फर्जी वर्क ऑर्डर

पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों ने कारोबारी से संपर्क किया और उसे कुंभ मेले के लिए 300 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण का ठेका दिलाने का भरोसा दिया। कारोबारी को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने उसे भारत सरकार के चिह्न और नासिक त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्रधिकरण के नाम वाला कथित फर्जी वर्क ऑर्डर दिखाया। शिकायत के अनुसार, कारोबारी ने इस काम और टेंडर की मंजूरी के लिए आरोपियों को 50 लाख रुपये दिए। पैसे देने के बाद जब उसे ठेके से जुड़ी आगे की कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने अपनी रकम वापस मांगी। इसके बाद आरोपियों ने उसे 15 लाख रुपये लौटा दिए लेकिन बाकी 35 लाख रुपये वापस नहीं किए।

 

मामले में पुलिस की जांच के दौरान फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कथित फर्जी वर्क ऑर्डर में सरकारी लेटरहेड, सरकारी मुहर और डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल किया गया था। जांच में नासिक नगर निगम के एक टेंडर नोटिस नंबर के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। आरोप है कि कुंभ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण गेडाम के नाम का कथित फर्जी डिजिटल सिग्नेचर भी दस्तावेज में लगाया गया था।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में छात्रों की शिकायत 30 दिन में होगी दूर, विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च

छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे फर्जी वर्क ऑर्डर मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तनमय महाजन, नरेंद्र महाजन, शेख अहमद शेख, अब्दुल रईस शेख, शकील अहमद शेख और मोहम्मद वसीम अब्दुल गफ्फार के नाम सामने आए हैं। ये गिरफ्तारियां जलगांव जिले के जामनेर से की गई है। कारोबारी की शिकायत के आधार पर नासिक रोड पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।  पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी दस्तावेज कैसे तैयार किए गए और इस पूरे मामले में और कितने लोग शामिल हैं। 


और पढ़ें