दिल्ली के जंतर-मंतर पर
कॉकरोच जनता पार्टी
(CJP) का प्रदर्शन खत्म होने के बाद पूरा इलाका बड़े सफाई अभियान का केंद्र बन गया है। नई नगर पालिका परिषद (NDMC) ने जंतर-मंतर और आसपास की सड़कों को पहले जैसी स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया है। इसके लिए 100 से अधिक सफाईकर्मियों, भारी वाहनों और आधुनिक मशीनों की मदद ली जा रही है।
NDMC के अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों से अब तक करीब 52 टन कचरा हटाया जा चुका है। अनुसान है कि सफाई पूरी होने तक यह आंकड़ा करीब 60 टन तक पहुंच सकता है। प्रदर्शन समाप्त होने के तुरंत बाद शनिवार रात से यह अभियान शुरू कर दिया कर दिया गया था और रविवार को भी लगातार सफाई का साम जारी रहा।
यह भी पढ़ें: उद्घाटन के 12 दिन बाद धंसी सड़क, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का वीडियो वायरल
100 से ज्यादा सफाईकर्मी और कई मशीनें मैदान में
सफाई अभियान को तेज करने के लिए NDMC ने 8 ऑटो टिपर, 2 बड़े ट्रक, 1 एक्सकेवेटर (खुदाई मशीन) और 3 प्रेशर जेटिंग मशीनें तैनात की हैं। इसके अलावा मैकेनिकल रोड स्वीपर भी सड़कों की सफाई में लगाए गए हैं। शनिवार रात तक 75 समाईकर्मी काम में जुटे रहे, जबकि रविवार सुबह 35 और कर्मचारियों को तैनात किया गया। जंतर-मंतर के साथ-साथ संसद मार्ग, टॉल्स्टॉस मार्ग, जय सिंह मार्ग और कनॉट प्लेस क्षेत्र में भी सफाई अभियान चलाया गया। प्रेशर जेटिंग मशीनों से सड़कों की धुलाई कर उन्हें साफ किया जा रहा है।
NDMC का अभियान केवल कचरा हटाने तक सीमित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई का काम भी साथ-साथ किया जा रहा है। नगर निकाय की टीमें दीवारों पर लिखे गए नारों को मिटा रही हैं, क्षकिग्रस्त फुटपाथ और कर्बस्टोन की मरम्मत कर रही हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों की धुलाई कर पूरे इलाके को पहले जैसी स्थिति में लाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी के लिए वरिष्ठ कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात किया है।
यह भी पढ़ें: कोनियाम्मन मंदिर में भी अयोध्या-बद्रीनाथ जैसी कांड, चढ़ावा उठा ले गए कर्मचारी
60 टन तक पहुंच सकता है कचरे का आंकड़ा
NDMC के मुताबिक, शनिवार रात तक करीब 40 टन कचरा साफ किया जा चुका था। इसके बाद रविवार सुबह 12 टन और कचरा हटाया गया, जिससे अब तक कुल 52 टन कचरा साफ हो चुका है। इससे पहले शुक्रवार को 27 टन और उससे एक दिन पहले 15 टन मिला-जुला कचरा हटाया गया था।
अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्सन के बाद इलाके में बड़ी मात्रा में मलबा, पत्थर और दूसरे ठोस कचरे भी मिले, जिन्हें हटाने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने पड़े। NDMC का कहना है कि जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों की सफाई और मरम्मत का काम तब तक चलता रहेगा, जब तक पूरा इलाका फिर से पहले जैसा सामान्य नहीं हो जता है।