logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नई सरकार यहां का काम देखेगी', CM पद से इस्तीफा देकर क्या बोले नीतीश कुमार?

जनता दल (यूनाइटेड) के मुखिया नीतीश कुमार ने आखिरकार बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया है। अब वह राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नजर आएंगे।

nitish kumar

नीतीश कुमार, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लंबे समय से बिहार की सरकार चला रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बिहार में एक नई सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि वह इस सरकार का सहयोग करेंगे। मंगलवार को अपनी आखिरी कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश कुमार लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले 10 अप्रैल को ही वह राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले चुके हैं। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने अपने X पोस्ट में लिखा है कि अब एक नई सरकार बिहार का कामकाज देखेगी। नीतीश ने यह भी बताया है कि बिहार में साल 2005 में जब नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (NDA) की सरकार बनी थी तब से बहुत काम किया गया।

 

24 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने अपने साल 2014 में जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया था और पद छोड़ दिया था। हालांकि, एक साल के भीतर ही उन्होंने फिर से सत्ता संभाल ली और जीतन राम मांझी को हटा दिया था। तब से लेकर अब तक वह कई बार गठबंधन बदल चुके हैं लेकिन खुद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज थे। आखिरी बार 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी 10वीं शपथ थी। नीतीश कुमार लगभग 20 साल मुख्यमंत्री रहे। 2005 से लेकर अभी तक उनकी ही पार्टी सत्ता में रही है।

 

इस्तीफा देने के बाद नीतीश ने क्या लिखा?

नीतीश ने अपने X पोस्ट में लिखा है, 'आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।'

 

यह भी पढ़ें: 'कंट्रोल तो दिल्ली के पास ही रहेगा', बिहार में नई सरकार से पहले PK का तंज

 

 

 

उन्होंने आगे लिखा है, 'इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पांच वर्षों यानी 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है।'

 

यह भी पढ़ें: बिहार में एक और कारनामा! जमीन से गायब हो गए 8,940 तालाब-झील

 

सीएम पद छोड़ने के बारे में नीतीश कुमार ने लिखा है, 'हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं और शुभकामनाएं देता हूं।'

Related Topic:#Nitish kumar

और पढ़ें