logo

मूड

ट्रेंडिंग:

योगी के राज में पाकिस्तान से कैसे रची गई हिंसा की साजिश? पुलिस ने सब बता दिया

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा को लेकर अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि इस हिंसा को पाकिस्तान से चल रहे एक्स हैंडल्स के जरिए भड़काया गया है।

Noida

नोएडा में विरोध प्रदर्शन। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोए़डा शहर में मजदूरों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जो प्रदर्शन किया था उसमें अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, इस साजिश के पीछे पाकिस्तान का हाथ  है। पाकिस्तान से चल रहे एक्स हैंडस से नोएडा में मजदूरों को भड़काया गया था और अपवाहें फैलाई गई। इन्हीं अफवाहों के बाद प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने बताया कि अब वह इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और तीन मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 

 

पुलिस के अनुसार, इस साजिश में शामिल रूपेश राय और मनीषा चौहान को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि आदित्य आनंद अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी उस समय नोएडा में मौजूद खे और हिंसा भड़काने के लिए और मजदूरों को उकसाने में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। 

 

यह भी पढ़ें: तापमान 40 पार, कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी, जानिए आज के मौसम का हाल

तीन संगठनों के नाम आए सामने

पुलिस ने इस साजिश के पीछे तीन संगठनों के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस के अनुसार, साजिश करने वाले संगठनों में मजदूर बिगुल दस्ता सबसे अहम है।  यह संगठन रूपेश राय के नेतृत्व में चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह संगठन मजदूरों को एकजुट होकर हिंसक आंदोलन के लिए भड़का रहा था। 

दो एक्स हैंडल पर शक

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जांच में दो एक्स हैंडल्स का पता चला है। एक्स की ओर से मिले डेटा के अनुसार, ये दोनों हैंडल पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे और पिछले तीन महीनों से एक्टिव थे। इन हैंडल्स को वीपीएन के जरिए चलाया जा रहा था। पुलिस ने एक्स से इसका पूरा डेटा मांगा है। 

ग्रुप बनाकर मजदूरों को जोड़ा

पुलिस ने बताया कि  रूपेश राय, आदित्य आनंद और मनीषा चौहान ने कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मजदूरों को उनमें जोड़ा था। पुलिस को जांच में ऐसे कई संदिग्ध ग्रुप मिले हैं। । पुलिस की जांच से पता चला है कि आरोपियों ने 9 और 10 अप्रैल को वॉट्सऐप ग्रुप तैयार कर श्रमिकों को जोड़ा। इन ग्रुप के जरिए सड़कों पर उतरने, आग लगाने और तोड़फोड़ करने के लिए भड़काया गया। डिजिटल तरीकों से बड़ी तादाद में लोगों को उकसाने की साजिश की गई।

 

यह भी पढ़ें: 3 चेहरे, 60 सीटें, मांग एक, गठबंधन के साथी UP में कैसे BJP पर बना रहे दबाव?

अब तक 62 गिरफ्तार

इस मामले में अब तक कुल 62 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि अभी 13 मुकदमे हुए हैं और 62 गिरफ्तारी हुई है। इसमें आगजनी करने वाले 9 लोग पुलिस पर हमला करने में भी शामिल हैं। कुछ लोग बाहर से आकर हिंसा में शामिल हुए हैं। उन्होंने इस मामले में  राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की बात कही है।


और पढ़ें