logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अहमदाबाद: फर्जी ID से 300 महिलाओं को भेजा अश्लील कंटेंट, पुलिस ने 8 को पकड़ा

गुजरात के अहमदाबाद में साइबर क्राइम ब्रांच ने महिलाओं को ऑनलाइन परेशान करने के आरोप में एक महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

representative image of Cyber arrest

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद की सिटी साइबर क्राइम ब्रांच ने महिलाओं को ऑनलाइन परेशान करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न और पहचान चोरी के मामलों में एक महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिशन साइबर रक्षिका और #SecureHerSpace अभियान के तहत की गई। पुलिस ने गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा है।

 

पुलिस के मुताबिक, कई महिलाओं ने साइबर क्राइम यूनिट में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उन्हें अश्लील फोटो, गलत मैसेज और ऑडियो भेज रहे थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 11 अलग-अलग FIR दर्ज कीं। महिला पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं से बात कर उनकी काउंसलिंग भी की और उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी।

 

यह भी पढ़ें: अफजाल अंसारी की 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति मुक्त, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

पबलिक प्रोफाइल वाली महिलाओं पर थी नजर

जांच के दौरान साइबर पुलिस ने आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खास तौर पर उन महिलाओं को निशाना बनता थे जिनका सोशल मीडिया अकाउंट पबलिक थे। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने महिलाओं को परेशान करने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश पुरी ने करीब छह महीने के दौरान 10 फर्जी सोशल मीडिया ID बनाई थीं। इस ID के जरिए उसने करीब 300 महिलाओं को निशाना बनाया। आरोप है कि वह महिलाओं को अशलील तस्वीरें, आपत्तिजनक ऑडियो और अभद्र मैसेज भेजता था। वहीं, एक अन्य आरोपी कीयर लक्कर ने महिलाओं के नाम से 8 फर्जी प्रोफाइल बनाए। पुलिस के मुताबिक, इन प्रोफाइल के जरिए वह सार्वजनिक सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वाली महिलाओं की महिला दोस्तों से संपर्क करता था।

 

यह भी पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्ट्रेस गिरफ्तार, RPF जवान को ब्लेड मारने का आरोप

AI से डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल का भी आरोप

साइबर पुलिस के मुताबिक, मिशन साइबर रक्षिका के तहत पहले राजस्थान और दिल्ली में भी कार्रवाई की गई है। कुछ मामलों में आरोपियों ने ऑनलाइन गुरु बनकर लोगों को निशाना बनाया जबकि कुछ पर AI की मदद से महिलाओं की फर्जी अश्लील तस्वीरें यानी डीपफेक बनाने और उनका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए करने का आरोप है।

 

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर आपत्तिजनक पोस्ट और अकाउंट हटाने की कार्वाई भी की है। पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि ऑनलाइन उत्पीड़न होने पर तुरंत शिकायत करें और डरें नहीं। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।


और पढ़ें