logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खुद बनवाया था चर्च, तोड़फोड़ हुई तो पुलिस से शिकायत करके बुलडोजर से गिरवा दिया

ओडिशा में एक व्यक्ति ने पुलिस थाने जाकर उसकी जमीन पर बने चर्च में तोड़फोड़ की शिकायत की थी। अगले दिन पुलिस की मौजूदगी में ही चर्चा तोड़ दिया गया।

चर्च में तोड़फोड़

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ओडिशा के कोरापुट जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक व्यक्ति ने गांव के कुछ युवकों पर अपने घर के पास बने चर्च में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि शिकायत दर्ज होने के अगले ही दिन चर्च को ही गिरा दिया गया। यह कार्रवाई स्थानीय अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में हुई। पीड़ित का आरोप है कि प्रशासन ने उन पर खुद ही चर्च गिराने का दबाव बनाया, जबकि अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचे को हटाया।

 

यह मामला कोरापुट जिले की कोटपाड़ तहसील के पतरागुड़ा गांव का है। करीब 900 लोगों की आबादी वाले इस आदिवासी बहुल गांव में दुर्जन हरिजन का परिवार अकेला ईसाई परिवार है। दुर्जन ने करीब दस साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था। उन्होंने अपने घर के पास एक छोटा चर्च और प्रार्थना हॉल बनवाया था, जहां उनका सात सदस्यों वाला परिवार हर रविवार को प्रार्थना करता था। दुर्जन के मुताबिक, यह चर्च करीब तीन साल पहले बनाया गया था और जिस जमीन पर यह खड़ा था, वह उनके पिता की थी। 

 

यह भी पढ़ें: '10 लाख दो, नहीं तो टेंडर रद्द...', 3 लाख की रिश्वत लेते बिहार का अधिकारी अरेस्ट

अब क्या विवाद हुआ?

दुर्जन ने बताया कि 21 नवंबर को गांव के कुछ युवक अचानक चर्च में घुस आए और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। उनके आरोप के मुताबिक, युवकों ने चर्च में लगे क्रॉस और दीवार को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें और उनके परिवार को गालियां दी गईं। दुर्जन का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से गांव के कुछ लोग चर्च में प्रार्थना के लिए आने लगे थे। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने उन पर दूसरे लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाना शुरू कर दिया, जबकि दुर्जन ने इन आरोपों को गलत बताया। 

 

घटना के बाद उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर कोटपाड़ पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की गई। हालांकि, इसके बाद कहानी में एक और नया मोड आया, जिसने गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

चर्च हटाने का दिया नोटिस

शिकायत दर्ज होने के बाद 22 नवंबर को स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस गांव पहुंचे। वहां जाकर एक बैठक की गई और ग्रामीणों ने दावा किया कि चर्च सरकारी जमीन पर बना है। कोटपाड़ के तहसीलदार परशुराम भत्रा के मुताबिक, अधिकारियों ने दुर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें पूछा गया था कि कथित तौर पर सरकारी जमीन पर बने ढांचे को क्यों नहीं हटाया जाना चाहिए। 

तहसीलदार का दावा है कि नोटिस मिलने के बाद दुर्जन ने खुद ही चर्च गिरा दिया। पुलिस का भी कहना है कि ढांचे को दुर्जन ने ही हटाया था। हालांकि, यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'कौन है और कौन नहीं, सब जानते हैं', केशव के CM चेहरे वाले बयान पर बोले योगी

पीड़ित ने लगाए आरोप

दुर्जन हरिजन ने आरोप लगाया है कि उन पर चर्च गिराने के लिए दबाव बनाया गया था। उनका कहना है कि उन्हें खुद JCB या खुदाई करने वाली मशीन का इंतजाम करने के लिए मजबूर किया गया। दुर्जन ने दावा किया कि उसने चर्च अपनी जमीन पर बनाया था। हालांकि, गांव वालों और प्रशासन का कहना है कि चर्च सरकारी जमीन पर बना है। इस मामले में अब प्रशासन जांच कर रहा है। दुर्जन ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही है। 

 

Related Topic:#Odisha News

और पढ़ें