उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला है। शिवपाल यादव ने राजभर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओम प्रकाश राजभर को भी इलाज कराने की जरूरत है।
दरअसल, ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। वह रोज समाजवादी पार्टी के मुखिया
अखिलेश यादव
को लेकर ट्वीट करते हैं। इसी सिलसिले में राजभर की ओर से दिए गए बयानों पर जब शिवपाल यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने राजभर पर तंज कसा और हमला बोला।
यह भी पढ़ें: गाड़ियों के लिए कागजी RC का दौर खत्म, अब मिलेगा स्मार्ट कार्ड, UP में बड़ा बदलाव
राजभर पर क्या बोले शिवपाल?
शिवपाल यादव से मीडिया ने जब ओम प्रकाश राजभर के बयानों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'वह जिस पार्टी में रहते हैं ऐसी ही बयानबाजी करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ इन्होंने क्या-क्या बोला है, पीएम, सीएम सब पर हमला बोला है। इनकी बुद्धि भ्रमित हो गई है। अब इनको अच्छे इलाज की जरूरत है।'
कांग्रेस के साथ गठबंधन पर क्या बोले?
कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि फिलहाल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन अटूट है और दोनों दल मिलकर 2027 के चुनाव में भाजपा का मजबूती से मुकाबला करेंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश की
योगी आदित्यनाथ
सरकार पर भी जमकर हमला बोला और चंदा चोरी के मामले पर बीजेपी को घेरा।
यह भी पढ़ें: निशिकांत दुबे से पीयूष गोयल तक, 80 में कैसे दिखते थे? मजेदार ट्रेंड वायरल
चुनाव से पहले बढ़ रही बयानबाजी
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। ओम प्रकाश राजभर तो अपने बयानों के लिए मशहूर हैं। वह आए दिन अखिलेश यादव पर तंज कसते रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन पर हमला बोलते रहते हैं।