logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कर्नाटक में पाकिस्तानी महिला और उसका बेटा गिरफ्तार, वोटर और राशन कार्ड निरस्त

कर्नाटक में राष्ट्रीयता छिपाकर राशन कार्ड और वोटर कार्ड हासिल करने वाली पाकिस्तानी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। सक्षम अधिकारियों ने दोनों कार्ड को भी निरस्त कर दिया है।

Karnataka Latest News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), विदेशी अधिनियम और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर अपनी राष्ट्रीयता छिपाकर मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड हासिल करने का आरोप है। हालांकि अब दोनों कार्ड को निरस्त कर दिया गया है। 

 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में पुलिस ने अपनी राष्ट्रीयता छिपाकर राशन कार्ड और मतदान कार्ड हासिल करने के आरोप में पाकिस्तानी महिला फराह नाज और उनके बेटे मोहम्मद फरदीन को गिरफ्तार किया है।

 

यह भी पढ़ें: वैशाली में दोहरा हत्याकांड, जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा और भाई को मारी गोली

 

यूएई में निकाह के बाद भारत आई

पुलिस का कहना है कि बागेपल्ली के रहने वाले मोहम्मद अयूब खान संयुक्त अरब अमीरात में रहते थे। यहां उनकी मुलाकात फराह नाज से हुई। बाद में दोनों ने निकाह कर लिया। दोनों के चार बच्चे हैं। तीन बच्चे और पिता अयूब खान भारतीय नागरिक हैं। वहीं फराह नाज पाकिस्तानी नागरिक हैं। उनके बेटे मोहम्मद फरदीन का जन्म भी पाकिस्तान में हुआ।

 

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मां-पिता ने न्यायिक आयोग के सामने दर्ज कराई गवाही

अधिकारियों ने लिया एक्शन

बागेपल्ली के तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने फराह नाज और उनके बेटे मोहम्मद फरदीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, विदेशी अधिनियम और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर, अधिकारियों ने दस्तावेजों के सत्यापन के बाद राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र निरस्त कर दिया है। उनका कहना है कि राष्ट्रीयता जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर इसे हासिल किया गया था। 

Related Topic:#karnataka

और पढ़ें