logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईंट से मारा, बेंच पर पटका; स्कूल में तीसरी के छात्र ने किया KG की बच्ची पर हमला

पंचकूला के एक स्कूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तीसरी के छात्र ने KG की एक बच्ची को बेरहमी से पीटा, उसे ईंट से मारा और बेंच पर पटक दिया।

 KG Girl Attacked, Panchkula, पंचकूला

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा में पंचकूला के एक स्कूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र KG में पढ़ रही एक बच्ची को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची की हालत गंभीर है, घायल बच्ची को पहले सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 

 

बच्ची खून से लथपथ थी, बच्ची की हालत देख स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया। इसके बाद पास रखा भारी गमला उठाकर उसके सिर और शरीर पर वार किए। बच्ची जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई फिर भी छात्र ने इसके बाद भी उसे घसीटता रहा।   

 

यह भी पढ़ें: 'आइए, बिहार में निवेश करिए', आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, CM सम्राट ने दिया न्योता

गंभीर हालत में PGI रेफर 

बताया जा रहा है कि मामले का पता तब चला जब ऑटो ड्राइवर बच्ची को लेने स्कूल पहुंचा लेकिन वह मिली नहीं। इसके बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले बच्चे ने ही उन्हें बताया कि वे जिसे ढूंढ रहे हैं, वह कक्षा में पड़ी है। इसके बाद बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

शिक्षा मंत्री बोले- वीभत्स घटना, वीडियो देख नहीं पाया 

इस मामले में राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जिस तरह का वीडियो है, उसे देखना भी मुश्किल है। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर कमेटि गठित करने के निर्देश दिए हैं। 

 

कमेटी की रिपोर्ट आज शाम तक या कल सुबह तक आ सकती है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल पर उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद स्कूल पर सवाल उठ रहे हैं, बताया जा रहा है कि स्कूल में स्टाफ की कमी के कारण दो-दो और तीन-तीन कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाया जाता था, घटना के समय भी पर्याप्त शिक्षक मौजूद नहीं थे।  

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें