logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुएं की मिट्टी दरकी, जमीन में जिंदा दफन हो गए 5 लोग, पन्ना में बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक निर्माणाधीन कुएं में बड़ा हदसा हुआ है। बचाव टीम कुएं में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान चला रही है।

collapse of soil in a well

हादसे के बाद मौके पर पहुंची बचाव टीम। Photo Credit: PROJSPANNA/X

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक निर्माणाधीन कुएं की जमीन दरकने से 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा गांव में यह हादसा हुआ है। स्थानीय ग्राम पंचायत, एक कुएं का निर्माण करा रही थी। अचानक कुएं की जमीन की मिट्टी दरक गई और लोग मिट्टी में जिंदा में दफन हो गए। जब तक लोगों को बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। दो लोगों को बचाव टीम, बाहर निकालने में कामयाब हुई है। 

पन्ना में स्थानीय लोगों का दावा है कि हादसे के 3 घंटे बाद प्रशासन की तरफ से बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में जिन 5 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 4 एक ही परिवार से आते हैं। स्थानीय खबरों के मुताबिक कुआं खोदने का काम 10 दिनों से चल रहा था। 7 मजबूत इस काम में जुटा था।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बड़ा हादसा, 10 लोग नदी में डूबे, 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

हादसा कैसे हुआ?

दोपहर करीब 12 बजे 2 मजदूर पानी पीने के लिए बाहर आए। जैसे ही मजदूर ऊपर पहुंचे, मिट्टी दरक गई। जेसीबी की मदद से लाशें बाहर निकाली गईं हैं। स्थानीय लोगों का का कहना था कि इस काम में जोखिम हो सकता था, फिर भी यह काम सरपंच ने कराया है। यह इलाका पहले ही खतरनाक था। सरपंच ने जबरन काम कराया है। 

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, रनवे से टकराया विमान का पिछला हिस्सा

दिहाड़ी के लालच में जान गई

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मजबदूरों को बुलाने के लिए सामान्य मजदूरी 350 रुपये है, जिसे बढ़ाकर 500 रुपये दिए जा रहे थे। मजदूरों ने काम की कोशिश की और जान गंवा दी। घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है। 

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें