logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सीक्रेट होम' गेम खेलने के लिए छिप गए दो बच्चे, खोजने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

UP के मेरठ से दो बच्चों के गायब होने के मामले में पुलिस को खोजबीन करनी पड़ी। बाद में पता चला कि वे एक गेम के चक्कर में 24 घंटे के लिए छिपने गए थे। 

ai generated image of family

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंटरनेट की दुनिया में हर दिन अलग-अलग चीजें सामने आती हैं। काफी दिनों से यूट्यूब पर चल रहा ऐसा ही एक गेम जैसा चैलेंज एक परिवार पर भारी पड़ गया। 'सीक्रेट होम' नाम के इस गेम में 24 घंटे तक छिपने का चैलेंज लिया जाता है। इसी चैलेंज के चक्कर में उत्तर प्रदेश के मेरठ के 2 बच्चे ऐसे छिपे कि उनके घर वाले ही डर गए। बच्चों का कहीं पता नहीं चला तो उनके घरवालों ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जब बच्चों को खोज निकाला तब पता चला कि असल में तो वे गेम का चैलेंज पूरा कर रहे थे।  

 

मामला मेरठ के हस्तिनापुर का है। रविवार को घर से निकले दो बच्चे कई घंटे तक घर ही नहीं लौटे। पहले तो उनके घरवालों ने आसपास खोजा लेकिन जब दोनों के बारे में कुछ पता नहीं चला तो 11 और 7 के इन बच्चों के गायब होने की खबर पुलिस तक भी पहुंची। पुलिस ने मिशन शक्ति टीम के साथ दोनों काी खोजबीन शुरू की। लगभग दो घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्होंने खोज निकाला। 

 

यह भी पढ़ें: पटना में छात्रों का बवाल, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े; पुलिस ने की पानी की बौछार

घर से जाकर छिप गए थे बच्चे

इस बारे में मवाना के क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि उन्होंने बच्चों से पूछताछ की। इसी पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर गेमिंग से जुड़े वीडियो देखे थे। इन्हीं वीडियो में 'सीक्रेट होम' का '24 घंटे छिपने वाला चैलेंज' देखा। इन बच्चों ने भी 24 घंटे तक किसी ऐसी जगह पर छिपने का फैसला किया जहां कोई खोज न सके।

 

इन बच्चों ने एक फार्महाउस के कोने में छिपने का प्लान बनाया था। अपने घर से निकलने के बाद ये बच्चे वहीं जाकर छिप गए थे। गनीमत यह रही कि पुलिस ने इन्हें जल्दी ही खोज लिया। इस घटना के बाद गेमिंग और बच्चों के वीडियो कंज्प्शन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इसी तरह पोकेमोन गो और ब्लू व्हेल को भी लेकर सवाल उठ चुके हैं। ऐसी ही समस्याओं और अडिक्शन के चलते कई गेम्स को दुनियाभर में बैन भी किया जा चुका है।     

 

यह भी पढ़ें: झूठे केस में फंसाने के लिए सगी बेटी को मारा, पिता समेत 5 को उम्रकैद

सीक्रेट होम में क्या होता है?

इस गेम को खेलने वाले लोग खाने-पीने की चीजें लेकर ऐसी जगह पर छिप जाते हैं जहां वे 24 घंटे रह सकें। कभी कोई कार में छिपता है, कोई पानी की टंकी में तो कोई अपने ही घर के किसी कोने में छिप जाता है। आमतौर पर लोग अपने साथ खाने-पीने की चीजें रखते हैं और 24 घंटे का वीडियो भी बनाते हैं।  

Related Topic:#UP News

और पढ़ें