logo

मूड

ट्रेंडिंग:

UP में स्मार्ट मीटर को बवाल जारी, लोग बोले बिजली काट रहे, बैकफुट पर योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

Smart Meter

स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लगातार बवाल जारी है। स्मार्ट मीटर के मामले में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों का आरोप है कि बिल जमा करने के बाद भी बिजली काटी जा रही है और रिचार्ज के बावजूद बैलेंस माइनस में दिख रहा है।  लोगों का आक्रोश इतना ज्यादा बढ़ गया है कि कई जगहों से भारी विरोध की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच कई लोग बिजली दफ्तरों के चक्कर भी काट रहे हैं। इसको लेकर अभी राजनीतिक बवाल भी शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर योगी सरकार अब बैकफुट पर नजर आ रही है।

 

सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में एक महिला अपने पति और छोटे बच्चे के साथ UPPC दफ्तर पहुंचती है और बताती है कि वह 15 दिन में 6500 रुपये का बिल भर चुकी है लेकिन फिर भी बिजली काट दी जा रही है। गर्मी के कारण उसके बच्चे को परेशानी हो रही है। उन्बोंने बताया कि बैलेंस माइनस में ही दिखाता है। लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया है कि लोग बिजली विभाग के दफ्तरों में घुसकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: पूर्व BJP मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, मुजफ्फरनगर की वीडियो वायरल

 

हर घर में लगाए जा रहें हैं स्मार्ट मीटर

उत्तर प्रदेश सरकार अब पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदल रही है। सभी उपभोक्ताओं को अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाना होगा, जिसमें बिजली खर्च करने से पहले ही आपको रिचार्ज करवाना होगा। जितना आप रिचार्ज करवाएंगे उतनी ही बिजली आप खर्च कर पाएंगे। अगर आपके मीटर का बैलेंस माइनस में गया तो आपके घर की बिजली कट जाएगी।

 

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर लोगों की शिकायत है कि बार-बार रिचार्ज करने के बावजूद मीटर माइनस में बैलेंस दिखाता है और बिजली कट जाती है। अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिसमें 70.50 लाख मीटर प्रीपेड मीटर हैं। 

मनमानी के आरोप

लोगों का आरोप है कि मीटर बदलते समय उनसे अनुमति नहीं ली जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से प्रीपेड मीटर लगा दिया है। लोग बड़े पैमाने पर विरोध करने लगे हैं। हर जिले में UPPC के दफ्तरों के बाहर लोग शिकायतें लेकर जमा हो रहे हैं और कई जगह पर मीटर सड़कों पर फेंककर प्रदर्शन कर रहे हैं। बिना इजाजत के लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं इसको लेकर विरोध इस कदर बढ़ गया है कि लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों को ही खदेड़ दे रहे हैं। इस पूरे मामले में पिछले एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश में अलग-अळग जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: देश के नाम संबोधन, पीछे तिरंगा, मकसद चुनावी, PM को किन बातों पर घेर रहा विपक्ष?

अब तक क्या ऐक्शन लिया?

बढ़ते विरोध और खामियों को देखते हुए अब प्रशासन हरकत में आ गया है। कल शाम उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के डॉ. आशीष गोयल ने स्मार्ट मीटर बदलने के काम पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। । उन्होंने सभी निगमों के प्रबंध निदेशको को निर्देशित किया है कि जब तक तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक स्मार्ट मीटर बदलने का काम रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें