logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पहले अपना 8 हजार करोड़ का विमान बेचें PM मोदी', भड़क गए अविमुक्तेश्वरानंद

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि पहले तो उन्हें अपना 8 हजार करोड़ का प्लेन बेचना चाहिए और कम ईंधन खपत वाला विमान लेना चाहिए।

swami avimukteshwaranand

अविमुक्तेश्वरानंद, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

गोरक्षा के मामला पर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर चल रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों यात्रा निकाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में गविष्ठि यात्रा निकाल रहे अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया है और उन्हें अपना 8 हजार करोड़ का विमान बेचने की नसीहत दे डाली है। हाल ही में पीएम मोदी ने देश की जनता से सोना ना खरीदने और तेल की बचत करने की अपील की थी। इसी पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि यह काम तो सत्ता में बैठे लोगों से शुरू होना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कागजी शेर बताया है।
 

सोनभद्र में अपनी गविष्ठि यात्रा के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी डॉलर 100 रुपये के करीब पहुंच रहा है और मितव्ययिता के उपाय सत्ता में बैठे लोगों से शुरू होने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोना न खरीदने की अपील पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ‘पहले 8,000 करोड़ रुपये के विमान को बेचकर कम ईंधन खपत वाले विमान का इस्तेमाल किया जाए। धर्म का काम घर से शुरू होना चाहिए।’उन्होंने दावा किया कि केरल, पश्चिम बंगाल और झारखंड की तुलना में उत्तर प्रदेश में गायों की आबादी घटी है और कहा कि देश के नेता और राजनीतिक दल गो हत्या रोकने में नाकाम रहे हैं, इसलिए अब वह गो प्रेमी मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में सैकड़ों शराब की दुकानें बंद होंगी, CM विजय ने यह फैसला क्यों लिया?

'संत का पद ऊंचा, अब नीचे आ गए योगी आदित्यनाथ'

 

उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य गो रक्षा और गो प्रतिष्ठा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया, ‘कुछ नेता गो हत्यारों से पैसा लेकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। ऐसे में गो हत्या बंद होने की उम्मीद करना व्यर्थ है। मतदाताओं को ऐसे लोगों को वोट नहीं देना चाहिए।’ उन्होंने राज्य सरकार को कागजी शेर बताया। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वह अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘संत का पद राजा से ऊंचा होता है। योगी आदित्यनाथ ने संत रहते हुए मुख्यमंत्री पद स्वीकार किया, जिससे वह अपने पद से नीचे आ गए। अब वह मुख्यमंत्री हैं, संत नहीं।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी गोशालाओं में गायों की स्थिति खराब है।

 

अविमुक्तेश्वरानंद ने सोनभद्र के चार विधानसभा क्षेत्रों दुद्धी, ओबरा, रॉबर्ट्सगंज और घोरावल क्षेत्र में जगह-जगह गोरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। शंकराचार्य ने मतदाताओं को ऐसे प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की जो गोवंशों की रक्षा करते हो। जब अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया ने पूछा कि आप धर्म और राजनीति दोनों लेकर चल रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'हम धर्म लेकर चल रहे हैं। राजनीति ने वहां पहले से पहुंचकर अड्डा जमाया हुआ है इसलिए धर्म भी उसके लपेटे में आ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: CM पद के दावेदार दे रहे चेतावनी, कार्यकर्ता बेचैन, केरल में भी फंस गई कांग्रेस?

 

उनके आगमन पर बीजेपी नेताओं के न पहुंचने पर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'हम तो प्रतीक्षा कर रहे थे कि भाजपाई गोवंशों की रक्षा के लिए आगे आते हैं लेकिन वे कहां हैं? क्या उनको इंट्रेस्ट नहीं है?

 


और पढ़ें