logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में बिना सूचना छापेमारी नहीं करेगी पुलिस, डीजीपी ने क्यों उठाया ये कदम?

बिहार में पुलिसकर्मी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बगैर छापेमारी नहीं कर सकते हैं। पुलिस टीम पर कई हमलों के बाद विभाग ने यह फैसला किया है।

Bihar News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संजय सिंह, पटना। बिहार में अब छापेमारी का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। पुलिस टीमों पर लगातार हो रहे हमलों ने पुलिस मुख्यालय की चिंता बढ़ा दी है। अब इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए डीजीपी विनय कुमार ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी छापेमारी से पहले संबंधित इंस्पेक्टर और एसडीपीओ को सूचना देना अनिवार्य होगा। 

आदेश के उल्लंघन पर होगा एक्शन

अगर किसी अधिकारी ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। दरअसल, हाल के दिनों में कई जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां छापेमारी के दौरान पुलिस टीमों पर हमले हुए हैं। कई मामलों में पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं और अभियान प्रभावित हुआ। इन घटनाओं की समीक्षा के बाद यह बात सामने आई कि कई बार स्थानीय स्तर पर पर्याप्त समन्वय नहीं होने के कारण ऐसी स्थितियां बनती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: इजरायल के इस हमले से ट्रंप भी डरे! दुनिया भर में तेजी से गहराने लगा नया संकट

 

इसी को ध्यान में रखते हुए डीजीपी ने 'नो इंफॉर्मेशन, नो रेड' का सख्त निर्देश लागू कर दिया है। अब बिना सूचना दिए कोई भी अधिकारी छापेमारी नहीं कर सकेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर ऑपरेशन पूरी तैयारी, सुरक्षा और समन्वय के साथ किया जाए।

एसओपी का पालन करना होगा अनिवार्य

पुलिस मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन हर हाल में करना होगा। छापेमारी से पहले इलाके की संवेदनशीलता का आकलन, अतिरिक्त बल की उपलब्धता और बैकअप की तैयारी अनिवार्य की गई है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: BJP ने सारे जतन किए, फिर हाथ क्यों नहीं आ रहे थलापति विजय?

 

सूत्रों के मुताबिक अब हर छापेमारी की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। अगर कोई अधिकारी नियमों को नजरअंदाज करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय है। इससे साफ संकेत है कि पुलिस मुख्यालय अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। इस नए निर्देश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अधिकारी इसे एक जरूरी और समयानुकूल कदम मान रहे हैं। इससे न केवल पुलिसकर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भी ज्यादा प्रभावी होगी।


और पढ़ें