logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छठ पूजा के विरोध में राज ठाकरे, कांग्रेस ने भी किया समर्थन; क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र में रेलवे स्टेशन पर गाने बजाने को लेकर छठ पूजा विवाद गहराया। राज ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना, तो राम कदम और कांग्रेस नेता ने भी दी प्रतिक्रिया।

Raj Thackeray

राज ठाकरे। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

छठ पूजा पर महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशन पर गीत बजाने पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने आपत्ति जताई। शुक्रवार को खुद राज ठाकरे ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने आरोप लगाया कि छठ पूजा के नाम पर बीजेपी यूपी चुनाव के कारण जानबूझकर विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर छठ से जुड़े पोस्ट को 'सांस्कृतिक आक्रमण' करार दिया। 

 

बीजेपी ने राज ठाकरे की पोस्ट पर आपत्ति जताई। बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, 'राज ठाकरे की यह पोस्ट नगर निगम और विभिन्न विधानसभा चुनाव में मिली हार से उपजी उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है। भाषा को लेकर विवाद खड़ा करके राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश करना, केवल ओछी राजनीति है। क्या छठ पूजा कोई चुनावी मुद्दा हो सकता है? यह आस्था और श्रद्धा का त्योहार है, जिसे अनगिनत लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। लोगों को यह बिल्कुल पसंद नहीं आता कि हर मुद्दे को ओछी राजनीति का रूप दे दिया जाए और यही कारण है कि जनता ने आपको हर चुनाव में नकार दिया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के नाम पर होगा बिहार का बिदुपुर 6 लेन पुल, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

 

राज ठाकरे ने सही विरोध किया: कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने राज ठाकरे का समर्थन किया। हुसैन दलवई ने कहा, 'राज ठाकरे ने इसका विरोध किया है और उनका ऐसा करना बिल्कुल सही है। क्या वे हमारी मुंबई को बिहार बनाने की कोशिश कर रहे हैं? यह कैसी बात है? मुंबई मराठी लोगों की है और मुंबई, मुंबई ही रहेगी; यह बिहार या गुजरात नहीं बनेगी। हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। छठ पूजा हमारी नहीं है। यह महाराष्ट्र के लोगों की नहीं है। आखिर यह छठ पूजा कहां से आ गई? हमें तो कुछ पता ही नहीं है।'

 

 

 

राज ठाकरे के बयान पर क्यों मचा हंगामा?

राज ठाकरे ने एक लंबे-चौड़े पोस्ट में लिखा, 'बीजेपी और उसका पाला-पोसा जहरीला सोशल मीडिया इकोसिस्टम इस समय मुंबई और महाराष्ट्र में छठ पूजा के मुद्दे पर विवाद खड़ा करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। इसके लिए वे सोशल मीडिया पर इस अनुष्ठान और इससे कथित तौर पर होने वाले 'सांस्कृतिक आक्रमण' के बारे में रील्स पोस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने का भी प्रयास किया। हालांकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने उन्हें बंद करवा दिया।'

 

राज ठाकरे ने बीजेपी पर बांटो और राज करो की नीति अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि इसका बीजेपी ने वर्षों से इस्तेमाल किया, लेकिन यह अब काम नहीं करेगा। उन्होंने बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करने का भी आरोप भी जड़ा।

 

 


 
यह भी कहा कि बीजेपी जब अपने काम से चुनाव नहीं जीतती है तो दो समूहों के बीच विवाद पैदा करती है। राज ठाकरे ने दावा किया कि पिछले साल मुंबई नगर निगम चुनाव जीतने के लिए उन्होंने कबूतरों के एक दड़बे को लेकर गुजराती बनाम मराठी विवाद खड़ा कर दिया था। बीजेपी पर देश को भटकाने, आपसी सौहार्द को तबाह करने और सहनशीलता को नष्ट करने का आरोप लगाया। 

 

राज ठाकरे ने मराठी लोगों को आगाह किया कि बीजेपी के बिछाए चाल में फंसना नहीं है। तर्क दिया कि इससे उनका ही फायदा होगा। इसके अलावा उत्तर भारतीयों और गुजराती समुदाय से अपील की कि वे आपका सिर्फ इस्तेमाल कर रहे हैं। 


और पढ़ें