logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रज्वल रेवन्ना रेप केस: मुख्य गवाह को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा

रेप केस में जेल की सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मुख्य गवाह ने धमकी भरे कॉल्स की शिकायत की है। गवाह ने बताया कि गवाही दर्ज कराने के बाद उन्हें कई बार धमकी भरे फोन आए।

Prajwal Revanna

प्रज्वल रेवन्ना, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक में बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में रेप के मामले में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मुख्य गवाह ने धमकी भरे कॉल्स की शिकायत की है। गुरुवार को अदालत में हुई सुनवाई के दौरान गवाह ने बताया कि गवाही दर्ज कराने के बाद उन्हें कई बार धमकी भरे फोन आए। गवाह ने खुद की और अपने बेटे की जान को लेकर खतरा जताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। 

 

गवाह ने यह भी कहा है कि उनके या उनके बेटे के साथ अप्रिय घटना हो सकती है। अगर ऐसा कुछ होता है तो इसके लिए आरोपी पक्ष को जिम्मेदार माना जाए। गवाह की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने कर्नाटक अपराध जांच विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को धमकियों की जांच करने को कहा है। साथ ही अगली सुनवाई में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: iPhone की जिद बनी परिवार के लिए काल, बेटे को बचाने गए माता-पिता की भी मौत

गवाह ने कोर्ट में क्या बताया? 

हसन जिले के होलेनारासीपुरा की रहने वाली 43 वर्षीय महिला से कोर्ट में गवाह के तौर पर पूछताछ हुई थी। महिला पेशे से सोशल वर्कर हैं। बाद में गुरुवार को जब उनसे क्रॉस-एग्जामिनेशन की गई, तो उन्होंने कोर्ट को बताया कि अपनी मुख्य गवाही पूरी करने के बाद उन्हें कई बार धमकी भरे फोन कॉल्स आए। गवाह की शिकायत के बाद कोर्ट ने CID के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को आदेश दिया कि वे इन धमकियों की जांच करें और अगली सुनवाई पर इसकी रिपोर्ट पेश करें।

 

अपनी गवाही खत्म होने के बाद महिला ने कोर्ट से साफ कहा कि अगर उन्हें या उनके बेटे को कुछ भी नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी आरोपी की होगी। इस पर कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमों के तहत गवाह को सुरक्षा दी जाए। 

 

बता दें कि हाल ही में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने हाई-सिक्योरिटी बैरक में प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक पेन ड्राइव और एक स्क्रिबलिंग पैड बरामद किया था। इस मामले में प्रज्वल और उनके सेलमेट के खिलाफ परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है, जिसकी जांच जारी है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से MP तक तेज बारिश, गर्मी से राहत, उफान पर कई नदियां

प्रज्वल रेवन्ना रेप केस  

जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रज्वल रेवन्ना को 2 अगस्त 2025 को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया। उसे 48 साल की घरेलू सहायिका (मेड) का बलात्कार करने के मामले में ताउम्र सश्रम कैद की सजा सुनाई गई। प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता है। 2024 में यौन शोषण के मामलों में उसे गिरफ्तार किया गया था। 


और पढ़ें