logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बांकीपुर में प्रशांत किशोर जीते, लालू यादव और नीतीश कुमार को कितने वोट मिले?

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में 19,324 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। इस चुनाव में लालू यादव और नीतीश कुमार भी मैदान में उतारे थे।

Prashant Kishor won Bankipur in bypoll result

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव आयोग के अनुसार, 32 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट प्राप्त हुए। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी 14,273 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। यह उपचुनाव सिर्फ प्रशांत किशोर की जीत की वजह से ही नहीं, बल्कि चुनाव मैदान में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव नाम के दो निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी के कारण भी चर्चा में रहा।

 

बाकी उम्मीदवारों की बात करें तो प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव को 973 वोट मिले। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तनवीर आलम को 864, भारतीय आम अवाम पार्टी के प्रदीप कुमार को 781, भारतीय जवान किसान पार्टी के बैजनाथ प्रसाद को 383 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अनिल दास को 311 और सिकंदर कुमार को 264 वोट हासिल हुए।

 

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने कैसे बीजेपी को हरा दिया, कहां हो गई चूक?

लालू और नीतीश को कितने वोट मिले?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, निर्दलीय उम्मीदवार नीतीश कुमार को 149 वोट मिले, जबकि लालू प्रसाद यादव नाम के निर्दलीय उम्मीदवार को 81 वोट प्राप्त हुए। हालांकि इन दोनों का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से कोई संबंध नहीं है। सिर्फ नाम समान होने के कारण दोनों उम्मीदवार चर्चा का विषय बने रहे।

कौन हैं ये दोनों उम्मीदवार?

चुनावी हलफनामे के अनुसार, 25 वर्षीय नीतीश कुमार पेशे से कंसल्टेंट हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उनकी कुल संपत्ति करीब 1.31 लाख रुपये है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं, 47 वर्षीय लालू प्रसाद यादव पेशे से किसान हैं और 12वीं तक पढ़े हैं। उनके हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 41 लाख रुपये है। उनके खिलाफ भी किसी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: PK की विजय को मीसा ने बताया 'BJP की जीत', रोहिणी बोलीं, 'लड़ने वाला जीतता है'

जन सुराज के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता

बांकीपुर को लंबे समय से BJP का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में नवीन ने यहां 50 हजार से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। ऐसे में उसी सीट पर प्रशांत किशोर का जीत हासिल करना और नवीन की बनाई सियासी पकड़ को तोड़ देना सत्ताधारी BJP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस उपचुनाव पर पूरे बिहार की नजर इसलिए भी थी क्योंकि यह जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का पहला चुनाव था और उन्होंने सीधे BJP के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक में जीत दर्ज की।


और पढ़ें