logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन

प्रतीक यादव, अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ विवादों की वजह चर्चा में रहे थे। बाद में वह अपने बयान से पलट गए थे।

Prateek Yadav

पत्नी अपर्णा संग प्रतीक यादव। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई और भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव की उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी परिवार से आने के बाद भी वह सियासत से दूर थे। प्रतीक यादव, अपनी पत्नी के साथ विवादों को लेकर कुछ महीने पहले चर्चा में थे।

प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी पर परिवार को तोड़ने, राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की वजह से रिश्तों को दरकिनार करने जैसे आरोप लगाए थे। अपर्णा यादव ने चुप्पी बरती थी, बाद में प्रतीक यादव ने सारे पोस्ट हटा लिए थे। प्रतीक यादव, रियल एस्टेट और फिटनेस के कारोबार में थे। वह लखनऊ में 'द फिटनेस प्लानेट' नाम से एक जिम चलाते थे। उन्होंने'जीव आश्रय'नाम से एक संस्था भी चलाई थी।

 

 



यह भी पढ़ें: 'अपर्णा यादव स्वार्थी, बस फेम चाहती हैं', जब प्रतीक ने लगाए आरोप

पत्नी संग हुआ था जनवरी में विवाद 

प्रतीक यादव ने जनवरी में ही पत्नी अपर्णा यादव के खिलाफ एक पोस्ट लिखा थी। प्रतीक ने बाद में सफाई दी थी। उन्होंने कहा था, '19 जनवरी 2026 को मेरी पत्नी के साथ भयंकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही मैंने वह पोस्ट किए थे। हम दोनों ने मिलकर उस विवाद को खत्म कर लिया है।' उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों को इस विवाद के हल हो जाने से परेशानी हो रहे है उन्हें मैं कहना चाहूंगा कि भाड़ में जाओ।'

यह भी पढ़ें: 'आसमान में भैंस उड़ाते हैं अखिलेश यादव', OP राजभर ने 'सैफई कुनबे' को क्यों घेरा?

पहले कहा था अपर्णा तोड़ रही हैं परिवार 

प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि उनका बुरा समय चल रहा है। मानसिक सेहत बिगड़ गई है, अपर्णा यादव को इस बात से कोई फर्क नही ंपड़ रहा है। उन्होंने अपर्णा के साथ शादी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। 

प्रतीक यादव ने लिखा था, 'मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है।'

बाद में प्रतीक यादव ने सारी पोस्ट हटा ली थी। उनकी मानसिक सेहत को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। वह लंबे समय से अवसाद में थे। 

परिवार समाजवादी पार्टी में, खुद बीजेपी नेता हैं अपर्णा 

मुलायम सिंह परिवार से आने के बाद भी, अपर्णा यादव ने अलग रास्ता चुना। उन्होंने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं। 2022 में अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो गईं। साल 2024 में उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया गया। अब वह बीजेपी की चर्चित नेताओं में शुमार हैं।

प्रतीक और अपर्णा की शादी कब हुई थी?

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी साल 2011 में हुई थी। मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई में भव्य आयोजन हुआ था। जनवरी में ही प्रतीक और अपर्णा के अनबन की खबर सामने आई थी। प्रतीक यादव ने अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर, अपर्णा पर परिवार के सदस्यों के साथ उनके रिश्ते को खराब करने का आरोप लगाया। प्रतीक ने कहा कि वे तलाक लेने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।


और पढ़ें