logo

मूड

ट्रेंडिंग:

काशी में प्रेमचंद की विरासत, संग्रहालय में लगेंगे QR कोड; दिखेंगे अनकहे किस्से

काशी के लमहीं स्थित प्रेमचंद संग्रहालय को नए और आकर्षक स्वरूप में संवारा जाएगा। यहां प्रेमचंद के जीवन से जुड़े अनकहे किस्से दिखेंगे और शिलालेखों पर QR कोड लगाए जाएंगे।

Munshi Premchand's file image

उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साहित्य प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जन्मस्थली लमहीं (वाराणसी) स्थित 'मुंशी प्रेमचंद स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय' को अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में संवारा जा रहा है। यहां आने वाले आगंतुकों को जल्द ही प्रेमचंद के जीवन से जुड़े कई अनकहे किस्सों, दुर्लभ तथ्यों और अनछुए पहलुओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। हालिया शोध में मुंशी प्रेमचंद के जीवन और साहित्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण और नए तथ्य सामने आए हैं। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की तैयारी है कि इन सभी जानकारियों को प्रामाणिकता और उच्च गुणवत्ता के साथ संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाए। 

 

बुधवार को लखनऊ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता और अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात की उपस्थिति में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इस योजना पर विस्तार से मंथन किया गया। ​बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की सटीक एवं प्रामाणिक जानकारी देने के लिए सभी परियोजनाओं के शिलालेखों पर क्यूआर कोड (QR Code) अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इससे पर्यटक अपने स्मार्टफोन के जरिए सीधे उस स्थल का पूरा इतिहास जान सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें: शिव के आंसू और रुद्राक्ष की उत्पत्ति, त्रिपुरासुर वध से जुड़ी देव दीपावली की कथा

पूर्वांचल के सांस्कृतिक ढांचे को मिल रही मजबूती

विभागीय समीक्षा के दौरान प्रदेश की अन्य पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। राज्य योजना के तहत मिली कुल 418 परियोजनाओं में से 367 का परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वहीं, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 17 विशेष परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: बीकानेर देश का सबसे प्रदूषित शहर, 4 शहरों में AQI 300 पार; दिल्ली की हवा भी खराब

 

 पर्यटन विभाग इन सभी योजनाओं को तय समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करने में जुटा है। इससे वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Related Topic:#Varanasi

और पढ़ें