बिहार के सासाराम स्थित एक होटल में देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया है। होटल में कई जोड़ा युवक-युवतियां मिली हैं। पुलिस ने जांच के बाद बालिग लड़कियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया, जबकि एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही दंडाधिकारी की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में नाबालिग लड़के के साथ मिले प्रीतम कुमार राय नामक एक 26 वर्षीय युवक शामिल है, जो देव खैरा गांव का निवासी है। वहीं आशीर्वाद होटल के संचालक निलेश कुमार सिंह तथा होटल का एक कर्मी हरिओम कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। नाबालिग लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा और मेडिकल जांच के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा या बाल गृह भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने कंगना को दिया कैसा ऑफर? सारा गुस्सा एक झटके में हुआ शांत
होटल में मिले कई जोड़े
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोचस इलाके के आशीर्वाद होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। कई दिनों से होटल में युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। स्थानीय लोगों ने भी इसकी शिकायत की थी। सूचना के आधार पर सासाराम पुलिस ने एक टीम बनाई और बुधवार देर शाम होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि होटल के कई कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हैं।
पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया और पूछताछ की। जांच के बाद जो बालिग लड़कियां थीं, उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया और परिजनों को सूचना देकर जाने दिया। लेकिन एक कमरे में एक नाबालिग लड़की मिली, जो 16 साल की बताई जा रही है। उसके साथ देव खैरा गांव का प्रीतम कुमार राय मिला। पुलिस ने लड़की को तुरंत रेस्क्यू किया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक लड़की को बहला-फुसलाकर होटल में लाया था।
होटल सील
पुलिस ने होटल के संचालक निलेश कुमार सिंह और होटल के कर्मी हरिओम कुमार साह को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि होटल संचालक को इस पूरे धंधे की जानकारी थी और वह मोटे पैसे लेकर कमरे देता था। कई बार बिना आईडी के भी कमरे दिए जाते थे। होटल का कर्मी ग्राहकों को लाने और ले जाने का काम करता था। पुलिस ने होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं।
इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि इलाके के कई होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी की सूचना पर यह कार्रवाई की गई तो एक होटल से कई युवक-युवतियां मिली हैं। जिसमें छानबीन के बाद जो बालिग थे, उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है तथा एक नाबालिग लड़की के साथ युवक को पकड़ा गया है। होटल संचालक और कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है। दंडाधिकारी की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया गया है।
एसडीपीओ ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कोचस और सासाराम के कई होटलों की शिकायत मिल रही है, जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस सभी होटलों की जांच कर रही है। बिना आईडी के कमरा देने वाले होटलों पर कार्रवाई होगी। नाबालिग लड़की के मामले में पॉक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र FDA ने अब Cipla की पुणे यूनिट का ड्रग लाइसेंस किया रद्द, वजह क्या?
होटल संचालकों में हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद कोचस और सासाराम इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचस में कई होटल ऐसे हैं, जहां खुलेआम देह व्यापार चल रहा है। कई होटलों में स्कूल-कॉलेज की लड़कियां भी आती-जाती देखी गई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। कई होटलों ने अपने शटर गिरा दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि ऐसे होटलों पर लगातार छापेमारी होनी चाहिए।