logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मूवी नाइट फिर सनराइज देखने का शौक, IIT छात्रों की दर्दनाक मौत कैसे हुई?

मुंबई पुणे हाइवे पर आईआईटी के तीन छात्रों की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्सीडेंट क्यों हुआ?

news image

कार दुर्घटना की फोटो । Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंबई में एक मजेदार मूवी नाइट और लॉन्ग ड्राइव करके लोनावला में सूर्योदय (सनराइज) देखने की ललक तीन आईआईटी बॉम्बे के छात्रों की मौत का वजह बन गई। गुरुवार सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज हादसे में इन तीनों छात्रों की मौत हो गई।

 

पुलिस के अनुसार, ये छात्र मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रात भर मूवी देखने के बाद लोनावला सनराइज देखने गए थे। वापसी में सुबह करीब 8:35 बजे भाटन टनल के पास करीब 1.5 किमी दूर उनकी कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। ओवरटेक करने की कोशिश में कार ट्रक के पीछे से जा टकराई, जिसके बाद कार कई बार पलटी और पूरी तरह से बिखर गई।

 

यह भी पढ़ें: अचानक Ferrari की ब्रेक फेल और स्टीयरिंग लॉक हुई; डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत

तीन छात्र थे सवार

कार में तीन छात्र ओमकुमार नितिन बोर्से (23, मालेगांव निवासी), श्रेयांश नरेश शर्मा (20, जयपुर से) और लय प्रशांत देशभ्रतार (21, नागपुर से), सवार थे। ये सभी आईआईटी बॉम्बे के छात्र थे। ओमकुमार एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के दूसरे साल के छात्र थे और कैंपस में काफी एक्टिव थे। वे क्रिकेट और स्विमिंग पसंद करते थे, एंटरप्रेन्योरशिप सेल के को-ऑर्डिनेटर रहे और हॉस्टल सेक्रेटरी भी थे। उनके दोस्तों ने बताया कि वे एयरोस्पेस फील्ड में इंटर्नशिप कर चुके थे और इनोवेशन के शौकीन थे।

 

श्रेयांश मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर स्टूडेंट थे। उनके पिता ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहते थे। उन्होंने बहुत मेहनत से आईआईटी बॉम्बे में रैंक हासिल की थी। कैंपस में वह हॉस्टल अफेयर्स के इंस्टीट्यूट सेक्रेटरी थे और स्पोर्ट्स व म्यूजिक के शौकीन थे। लय फिजिक्स के दूसरे साल के छात्र थे।

बस ड्राइवर ने दी सूचना

हादसे की सूचना सबसे पहले एक बस ड्राइवर ने दी। हाईवे पुलिस ने कटर का इस्तेमाल करके कार के अंदर से छात्रों को बाहर निकाला और उन्हें कामोठे के एमजीएम हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार फॉक्सवैगन पोलो थी, जो कि रेंट पर ली गई थी। कुल छह छात्र एक साथ गए थे। बाकी लोग दूसरी कारों में थे।


यह भी पढ़ें:  4143 सड़क हादसे, 3462 मौतें; बिहार में 40% दुर्घटना NH पर, रिपोर्ट में खुलासा

 

इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ या कि ड्राइवर की थकान के कारण। पुलिस ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है ताकि ट्रक की पहचान हो सके।


और पढ़ें