logo

ट्रेंडिंग:

'लगता है पाकिस्तान में रहते हैं', अपनी ही सरकार पर भड़के AAP विधायक

आम आदमी पार्टी के विधायक देविंदरजीत सिंह लड्डी ने भगवंत मान सरकार को घेरते हुए कहा कि लगता है कि हम पाकिस्तान में रहते हैं।

aap mla

देविंदरजीत सिंह लड्डी। (Photo Credit: @Devinderdhos)

पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक देविंदरजीत सिंह लड्डी ने अपनी ही सरकार को घेर लिया। बजट सत्र के दौरान उन्होंने मोगा जिले के साथ 'सौतेला बर्ताव' करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने भगवंत मान सरकार को घेरते हुए यहां तक कह दिया कि 'लगता है हम पाकिस्तान में रह रहे हैं।'


देविंदरजीत सिंह मोगा जिले की धरमकोट से विधायक हैं। उन्होंने भगवंत मान सरकार पर मोगा जिले को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन साल में मान सरकार ने मोगा जिले में एक भी स्वास्थ्य परियोजना को शुरू नहीं किया।

 

मंगलवार को विधानसभा में लड्डी ने कहा, 'मोगा के साथ इस तरह का भेदभाव क्यों। क्या मोगा पंजाब का हिस्सा नहीं है? मुझे लगता है कि हम पाकिस्तान में रह रहे हैं।'


उन्होंने यह बात तब कही जब वित्त मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने प्रश्न काल में जवाब दिया कि धरमकोट PHC को अपग्रेड करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। बलबीर सिंह ने कहा, 'कोट इसे खान कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के अंदर ही धरमकोट PHC है, जो सिर्फ 8 किलोमीटर है। धरमकोट में ट्रॉमा सेंटर खोलने का भी कोई प्रस्ताव नहीं है। पंजाब में पहले ही जालंधर, पठानकोट, खन्ना, फिरोजपुर और फजिल्का में ट्रॉमा सेंटर हैं।' इस पर ही देविंदरजीत सिंह अपनी ही सरकार पर भड़क गए।

 

यह भी पढ़ें-- अब CBI पहुंची भूपेश बघेल के घर, पढ़ें महादेव बेटिंग ऐप घोटाले की कहानी

भड़ककर क्या बोले देविंदरजीत सिंह?

वित्त मंत्री बलबीर सिंह से जवाब मिलने के बाद देविंदरजीत सिंह भड़क गए और कहा कि धरमकोट पिछड़ा इलाका है।


उन्होंने कहा, 'हम भी पंजाब के रहने वाले हैं और हमारा जिला मोगा है। हमारी सरकार की तरफ से धरमकोट में स्वास्थ्य से जुड़ा एक भी प्रोजेक्ट नहीं मिला। कोट इसे खान में MBBS डॉक्टर के 8 में से सिर्फ 2 पदों पर ही अब तक भर्ती हुई है। मोगा के साथ सौतेला बर्ताव किया जा रहा है।'


देविंदरजीत सिंह ने कहा, 'इससे पहले 300 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भर्ती किया गया था और इनमें से सिर्फ 4 को ही मोगा भेजा गया। अब 255 MBBS डॉक्टरों में से भी मोगा को सिर्फ 4 ही मिले। मलेरकोटला जिला है और मोगा की तुलना में वहां 28 MBBS डॉक्टर हैं।'


उन्होंने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि मोगा के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। क्या मोगा पंजाब का हिस्सा नहीं है। ऐसा लगता है कि शायद हम पाकिस्तान में रह रहे हैं?'

 

यह भी पढ़ें-- MP की 300 तो आम आदमी की 700 गुना बढ़ी कमाई; 70 साल में इतने बदले हालात

वित्त मंत्री ने क्या कहा?

देविंदरजीत सिंह के आरोपों पर वित्त मंत्री बलबीर सिंह ने भी जवाब दिया। वित्त मंत्री ने कहा, 'धरमकोट विधानसभा की आबादी 24 हजार है। जब 1.25 लाख आबादी होती है तो कम्युनिटी हेल्थ सेंटर स्थापित किया जाता है, जबकि 10 लाख से ज्याद आबादी होने पर सब डिविजनल अस्पताल खोला जाता है।'


बलबीर सिंह ने कहा कि मोगा जिले के आबादी 10 लाख से कम है, इसलिए धरमकोट अस्पताल को अपग्रेड करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने बताया कि मोगा में जिला अस्पताल भी है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap