logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कभी किया था भगवंत मान का स्वागत, अब उसी बालकनी से कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

पंजाब के सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को कर्मचारियों ने पंजाब सचिवालय पर भी काम बंद कर प्रदर्शन किया।

punjab govt employees Protest

पंजाब में कर्मचारियों का प्रदर्शन, Photo Credit: AI/Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब सरकार के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अब कर्मचारियों ने प्रदर्शन को और ज्यादा तेज कर दिया है। पंजाब साझा मुलाजिम मंच के बैनर तले क्लेरिकल स्टाफ ने मंगलवार को पंजाब और चंडीगढ़ के सरकारी दफ्तरों में पेन-डाउन हड़ताल की। इस दौरान एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी पंजाब सचिवालय की बालकनी में खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। चंडीगढ़ के इसी सचिवालय में सरकार के आला अधिकारी बैठते हैं लेकिन आज कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। 

 

कर्मचारियों को प्रदर्शन सिर्फ चंडीगढ़ तक ही सीमित नहीं है बल्कि लुधियाना, पठानकोट, मोहाली और गुरदासपुर समेत कई जिलों में कर्मचारियों ने काम बंद रखा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी बकाया डीए को जारी करने, पुरानी पेंशन को लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी अपनी कुल 14 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 95.7% नंबर फिर भी नहीं मिला कॉलेज में एडमिशन, छात्र ने की खुदकुशी

 

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की ओर से साफ चेतावनी जारी की गई है कि अगर मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण कई जगहों पर कामकाज प्रभावित हुआ है, जिसके कारण सरकार पर भी दबाव बढ़ रहा है। 

वादा खिलाफी का आरोप

कर्मचारियों के मुताबिक, सरकार बनने से पहले आम आदमी पार्टी की ओर से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान करने और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने जैसे मुद्दों पर आश्वासन दिया गया था। 2022 में आम आदमी पार्टी को जमकर समर्थन मिला था और भारी बहुमत के साथ भगवंत मान पंजाब के सीएम बने थे। इसके बाद जब वह पहली बार चंडीगढ़ स्थित इस सचिवालय पहुंचे थे तो कर्मचारियों ने इसी बालकनी में खड़े होकर उन पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया था। 

 

पार्टी की सरकार बने 4 साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अब तक इन मांगों पर कोई काम नहीं किया गया है। कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार डीए का भुगतान नहीं कर रही है। अब कर्मचारी इन वादों को लागू करने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इसी क्रम में लगातार प्रदर्शन जारी हैं और चार साल पहले जिस बालकनी से भगवंत मान पर कर्मचारियों ने फूल बरसाए थे उसी बालकनी से आज उनकी सरकार के खिलाफ नारे लग रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर के बाद मुरादाबाद में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर? समझिए पूरा मामला

सरकार ने दी चेतावनी

वहीं सरकार भी प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे रही है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानी हुई तो सरकार कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी। इससे पहले भी सरकार एक साथ छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी कर चुकी है। मंत्री अमन अरोड़ा ने कर्मचारियों से हड़ताल का रास्ता छोड़कर बातचीत से मुद्दे सुलझाने की अपील की।

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें