पंजाब में भारी बारिश के बाद आए बाढ़ के कारण प्रदेश के 23 जिलों के 1900 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। आकड़ों के अनुसार पंजाब में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 2 लाख हेक्टेयर से ज्यादा की फसलें खराब हो गई हैं। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के पौसारी ग्राम पंचायत में बादल फटने की घटना सामने आई है। लगातार बारिश से यमुना नदी 205.33 मीटर के स्तर से ऊपर बह रही है।
इस बीच पंजाब भाजपा की राज्य अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने 7 सितंबर को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे।
रविवार को दिल्ली-एनसीआर का मौसम ठीक रहा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मयूर-विहार 16 मिमी और पीतमपुरा में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली के कई इलाकों जैसे सफदरजंग, नजफगढ़, जनकपुरी और पूसा में बारिश नहीं हुई।
उत्तराखंड बागेश्वर में बादल फटने के बाद बचाव अभियान
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के पौसारी ग्राम पंचायत में बादल फटने की घटना सामने आई है। इसके बाद खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव कर्मी ने कई शवों को बाहर निकाला है। एनडीआरएफ और उत्तराखंड एसडीआरएफ की बचाव टीमें स्थानीय लोगों की मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें- हुंडई प्लांट में रेड और 300 कोरियाई मजदूर डिटेन; क्या है पूरा मामला?
पंजाब में स्थिति
पंजाब में लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालत अभी भी बने हुए हैं। कई नदियों का जलस्तर खतरे के लेवल से ऊपर होने के कारण स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। भारतीय सेना राहत सामग्री और बचाव अभियान चलाने के लिए कई जगहों पर तैनात किया गया है। रिपोर्ट की माने तो कम से कम 46 लोगों की जान जा चुकी है। कई गांव डूब गए हैं। 40-50 गांवों में अनाज पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं।
गुजरात का मौसम
गुजरात में हाल ही में भारी बारिश हुई है, खासकर वडोदरा में। 6 सितंबर को सुभानपुरा, तरसाली और वडसर जैसे इलाकों में पानी भर गया। विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अधिकारियों ने कोटेश्वर रोड का एक हिस्सा बंद कर दिया। लगातार बारिश से आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं नगर निगम के अधिकारी बाढ़ की स्थिति से निपटने में तेजी से काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भारत पर टैरिफ और बढ़ेगा? ट्रंप ने क्यों कहा- 'हां, मैं तैयार हूं'
अन्य जगहों के लिए IMD का पूर्वानुमान
इन जगहों पर हल्की- फुल्की बारिश होने की संभावना है।
पूर्वी मध्य प्रदेश: 10-11 सितंबर
बिहार: 8-10 सितंबर
छत्तीसगढ़ः 10-12 सितंबर
तमिलनाडु: 10 सितंबर तक बारिश की संभावना
केरल: 9-10 सितंबर को बारिश की संभावना