logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लंगर में खाने के बाद 30 से ज्यादा लोग पड़े बीमार, उल्टी-दस्त की शिकायत

लुधियाना के अयाली खुर्द में लंगर में गजरेला खाने के बाद लोग बीमार पड़ गए। अस्पताल में अभी उनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच जारी है।

news image

अस्पताल में बीमार व्यक्ति । Photo Credit: Vidoegrab

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

पंजाब के लुधियाना में माघी के मौके पर गरजेला खाने के बाद कुछ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सूचना के मुताबिक इन लोगों ने अयाली खुर्द के गुरुद्वारे में गजरेला खाया उसके बाद इन्हें उल्टी व पेट दर्द जैसी शिकायतें होने लगीं।

 

बाद में इन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों का इलाज कर रही डॉक्टर आरती के मुताबिक सभी लोगों को उल्टी और डिहाइड्रेशन की परेशानी है और वे पेट दर्द की भी शिकायत कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ेंः मांझे से कट गया गला, खून से लथपथ, बेटी को अंतिम बार मिलाने लगा फोन, हुई मौत

 

 

उन्होंने कहा कि यह सारी परेशानियां फूड प्वॉइजनिंग की निशानी हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि गजरेला में कुछ मिला हुआ था या नहीं यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। डॉक्टर आरती ने बताया कि 30-40 लोग बीमार हुए हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

 

बताया जा रहा है कि अयाली खुर्द में हर साल गुरुद्वारा साहिब में मकर संक्रांति पर विशेष कार्यक्रम रखा गया था। यहां पर प्रसाद में गजरेला दिया गया था जिसे खाने के बाद ही लोग बीमार पड़ गए।

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें