logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मंत्री के डर से अधिकारी ने खाया जहर! पंजाब में सियासी भूचाल, CM ने मांगा इस्तीफा

पंजाब के अमृतर जिले में एक अधिकारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है और पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर आरोप लगाए। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने मंत्री से इस्तीफा ले लिया है।

 Laljit Singh Bhullar

लालजीत सिंह भुल्लर, Photo Credit: Laljit Singh Bhullar

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब में आज बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है। लालजीत सिंह भुल्लर को ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन (पीएसडब्ल्यूसी) के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और सुसाइड कर लिया। अब इन आरोपों के बाद सीएम मान ने इस मामले की जांच मुख्य सचिव केपी सिन्हा को दे दी है। 

 

अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा  ने एक वीडियो जारी कर मंत्री भुल्लर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। गगनदीप सिंह ने उन कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगाने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से विपक्ष आम आदमी पार्टी और मंत्री भुल्लर पर हमलावर था। कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं ने इसे भ्रष्टाचार का सीधा उदाहरण बताया और सीएण भगवंत मान पर हमला बोला। 

 

यह भी पढ़ें: असम में जिन चेहरों पर शोर मचा है, वे कितने अमीर हैं?

 

क्या है पूरा मामला?

पंजाह वेयरहाउस कारपोरेशन के डिस्ट्रिकट मैनेजर गगनदीप सिंह ने सुसाइड से पहले एक वीडियो जारी किया। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गगनदीप रंधावा अमृतसर जिले में तैनात थे और वहां किसी ने गोदाम बनाने के लिए आवेदन दिया था। विभाग ने जांच की तो पता चला कि जिस जगह पर गोदाम बनाने के लिए आवेदन किया गया है उस जगह के ऊपर बिजली की हाई वोल्टेज तारें हैं। इसके बाद डिपार्टमेंट ने गोदाम बनाने से मना कर दिया। शुक्रवार को अमृतसर दौरे के दौरान मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने गगनदीप सिंह रंधावा पर कथित तौर पर इस गोदाम को मंजूरी देने का दबाव बनाया। इसके साथ ही रंधावा ने मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया है। 

 

सीएम मान ने क्या कहा?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और किसी भी व्यक्ति का इस तरह दुनिया से चले जाना पीड़ादायक है। सीएम ने मृतक के परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा ले लिया गया है।

 

 

सीएम ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि जांच प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार का प्रभाव या दबाव न पड़े और सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने दोहराया कि वह इस तरह की किसी भी लापरवाही या दबाव की संस्कृति को सहन नहीं करेगी, जो किसी व्यक्ति को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर करे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कभी भी अधिकारियों या कर्मचारियों को परेशान करना नहीं रहा है और न ही इस उद्देश्य से राजनीति की जाती है।

 

यह भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी के अर्जुन उन्हीं के खिलाफ नंदीग्राम में कैसे उतरे? इनसाइड स्टोरी

क्या बोले लालजीत सिंह भुल्लर?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पूरे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मेरे ऊपर जो इल्जाम लगाए गए हैं, वह बिल्कुल बेबुनियाद और झूठे हैं। सच्ची पार्टी हमेशा सच का साथ देती है और सच के साथ खड़ी होती है। इसीलिए मैं खुद और जो इल्जाम लगे हैं, मैं चाहता हूं कि उनकी सच्चाई के साथ जांच हो, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।'

 

 

उन्होंने आगे लिखा, 'अगर इस मामले में जरा भी सच्चाई होती तो मैं यह काम कभी नहीं करता। इसलिए मैं अपनी पार्टी को बेनती करता हूं और अपने माननीय मुख्यमंत्री को भी बेनती करता हूं कि मेरा मंत्री पद का इस्तीफा स्वीकार किया जाए, ताकि इस मामले में मेरा मंत्री पद कोई रुकावट न बने और इस मामले की सही जांच हो सके। मैं अपने माननीय मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान जी का बहुत धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे इस मामले की सच्चाई सामने लाने का अवसर दिया।'

Related Topic:

और पढ़ें