logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा के बादली के छोरे ने पंजाब में झंडे गाड़े

51वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए पंजाब की महिला और पुरुष टीमें घोषित हो गई हैं। किन खिलाड़ियों को मौका मिला है, पढ़ें रिपोर्ट।

Devaditya Singh

देवादित्य सिंह बॉयज टीम के कैप्टन हैं। Photo Credit: Khabargaon Network

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन ने विजयवाड़ा में होने वाली 51वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए पंजाब की टीमों का एलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेला जाएगा, जिसमें देशभर की सब-जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी।

पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी तेजा सिंह धालीवाल ने बुधवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की आधिकारिक घोषणा की। लड़कियों की टीम की कमान पटियाला की अमरीन कौर को सौंपी गई है, जबकि लड़कों की टीम का नेतृत्व देवादित्य सिंह करेंगे।

यह भी पढ़ें: चेस ओलंपियाड: 8वें राउंड में ड्रॉ ने बिगाड़ा भारत का खेल, आगे क्या होगा? 

देवादित्य सिंह हैं पंजाब टीम के कैप्टन 

ब्वॉयज टीम की कमान देवादित्य सिंह के पास रहेगी। देवादित्य सिंह हरियाणा से हैं। उनके पिता का नाम अभिषेक गुलिया और मां का नाम प्रिया गुलिया है। टीम में सवितोज सिंह, हरजाप सिंह, अक्षज मधोक, मोनू सिंह, मनविंदर सिंह, जीवन सिंह, शौर्य, मंथन चौधरी, एकमबीर सिंह, हरनूर सिंह और करणवीर सिंह को चुना गया है। इस टीम के कोच चरणजीत सिंह और मैनेजर रविंदर सिंह होंगे।

हरियाणा के बादली के छोरे ने किया कमाल

देवादित्य सिंह, हरियाणा के बादली से आते हैं। उनके पिता अभिषेक गुलिया और मां प्रिया गुलिया, बेटे को टीम की कमान मिलने से खुश हैं। दोनों को उम्मीद है कि देवादित्य सिंह की अगुवाई में बॉयज टीम, बेहतर प्रदर्शन करेगी और टूर्नामेंट जीतकर आएगी। हरियाणा के छोरे को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड प्रीमियर लीग में खेल रहे यशस्वी के बड़े भाई तेजस्वी, क्या है फॉर्मेट?

गर्ल्स टीम की कैप्टन हैं मरीन कौर

पंजाब की सब-जूनियर गर्ल्स टीम में कप्तान अमरीन कौर के साथ मनसीरत कौर, तेजसप्रीत कौर, खुशमीन शर्मा, तारिशा मेहरा, निकुंज कुंडलस, नेहमत मान, समरीन कौर, तनकीरत कौर, मनजोत कौर, गुरमेहर कौर और अनमोल कौर को जगह दी गई है। इस टीम के हेड कोच अनूप कुमार, असिस्टेंट कोच संध्या और मैनेजर रविंदर सिंह होंगे।

राष्ट्रीय मंच पर पंजाब का प्रतिनिधित्व

दोनों टीमें अब राष्ट्रीय स्तर की इस बड़ी प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगी। लंबे समय की तैयारी और चयन प्रक्रिया के बाद टीमों की घोषणा से खिलाड़ियों और उनके परिवारों में उत्साह देखा जा रहा है। युवा खिलाड़ियों के लिए यह मौका राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा जरिया माना जा रहा है।

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें