logo

ट्रेंडिंग:

विजिलेंस ने पंजाब के AAP विधायक को किया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?

रमन अरोड़ा पर नगर निगम अधिकारियों से जालंधर के लोगों को झूठे नोटिस भेजने का आरोप लगाया गया है।

aap mla raman arora

विजिलेंस टीम ने मारा छापा। Photo Credit (@ANI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने ही विधायक पर गिरफ्तारी की कार्रवाई कर दी है। पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद अब 'आप' सरकार ने अपने ही विधायक के खिलाफ विजलेंस से छापेमारी करवाई है। 

 

दरअसल, शुक्रवार को पंजाब सरकार के विजलेंस अधिकारी मामले की जांच के लिए रमन अरोड़ा के घर पहुंचे थे। विजलेंस टीम ने इस दौरान अरोड़ा के घर की तलाशी ली, तलाशी के बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। संपर्क करने पर आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने रमन अरोड़ा के घर पर छापेमारी की पुष्टि की।

 

यह भी पढ़ें: '75 साल हो गए, अब उल्टी गिनती शुरू', CM योगी की पाकिस्तान को चेतावनी

 

 

झूठे नोटिस भेजने का आरोप

 

रमन अरोड़ा पर नगर निगम अधिकारियों से जालंधर के लोगों को झूठे नोटिस भेजने का आरोप लगाया गया है। इन नोटिसों के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। आरोप है कि रमन अरोड़ा लोगों से पैसे लेकर उन नोटिसों को वापस करवाता था। इन्हीं शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने रमन अरोड़ा की सुरक्षा वापस ले ली थी।

 

यह भी पढ़ें: 'मां मैं चोर नहीं', चिप्स चुराने का आरोप, 12 साल के बच्चे ने जान दे दी

 

जालंधर सेट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक

 

रमन अरोड़ा जालंधर सेट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। अब वह सिक्योंरिटी वापस होने के बाद बिना किसी सुरक्षा घेरे के हैं। उनके सुरक्षा घेरे में 14 जवान हुआ करते थे।  सुरक्षा वापस लेने के ली थी विधायक ने मीडिया से कहा था कि उन्हें इस कदम के पीछे के कारण की जानकारी नहीं है। इससे पहले, अरोड़ा की सुरक्षा में कथित तौर पर 14 बंदूकधारी तैनात थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap