logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, कैमरे और तस्वीरों ने कैसे बनाया उन्हें अमर?

भारत के सबसे मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का रविवार को 84 साल की उम्र में निधन हो गया।

Raghu Rai death

रघु राय का निधन। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

भारत के सबसे मशहूर फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का रविवार को निधन हो गया। वह 84 साल के थे। रघु राय के परिवार ने खुद उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर इस दुखद खबर की पुष्टि की है। रघु राय को भारतीय विज़ुअल कल्चर का संस्थापक पिता कहा जाता है। अपने 6 दशक के लंबे करियर में उन्होंने भारत से जुड़ी कुछ यादगार तस्वीरें ली थीं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।

 

रघु राय का जन्म 18 दिसंबर 1942 को पंजाब के एक गांव झंग में हुआ था। यह गांव अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आता है। उनके भाई शर्मपाल चौधरी फोटोग्राफी किया करते थे। उन्होंने ही सबसे पहले रघु के हाथ में कैमरा थमाया था, जिसके बाद वह फोटोग्राफी करने लगे।

 

यह भी पढ़ें: बर्थडे के दौरान चेहरे पर केक लगाया तो तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

कब शुरू हुआ करियर?

रघु राय ने 1962 में फोटोग्राफी सीखना शुरू किया था। तीन साल सीखने के बाद 1965 तक रघु दिल्ली के द स्टेट्समैन अखबार में चीफ फोटोग्राफर के तौर पर जुड़ गए।

रघु कैसे दुनिया भर में मशहूर हुए?

इसके बाद रघु राय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका काम हमेशा शानदार था। साल 1971 में, रघु राय ने पेरिस में अपनी फोटोग्राफी दिखाई। यहां उनकी फोटोग्राफी ने फ्रेंच मास्टर हेनरी कार्टियर-ब्रेसन का ध्यान खींचा। हेनरी बीसवीं सदी के सबसे बड़े फोटोग्राफर थे। कार्टियर-ब्रेसन रघु की फोटो देखने के बाद इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने 1977 में राय को मैग्नम फोटोज में शामिल होने के लिए खुद नॉमिनेट किया। इससे वह दुनिया भर में मशहूर हुए।

 

यह भी पढ़ें: चूहे कुतर गए करोड़ों की नोट, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भरोसे के लायक नहीं

 

उनका सबसे यादगार काम भोपाल गैस त्रासदी के दौरान फोटो की डॉक्यूमेंटेशन है। रघु ने उस समय गैस त्रासदी के दौरान कुछ बेहतरीन फोटो खींती।

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें