logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां-बहन ने गेट नहीं खोला तो राजा भैया की पत्नी ने काटा बवाल

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने लखनऊ में देर रात जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि देर रात भानवी अपनी मां और बहन से मिलने पहुंची थीं और जब फ्लैट का गेट नहीं खुला तो उन्होंने हंगामा कर दिया।

raja bhaiya wife

लखनऊ में राजा भैया की पत्नी ने किया हंगामा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने जबरदस्त बवाल काटा है। राजा भैया यूपी की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। राजा भैया और भानवी सिंह तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस बीच मंगलवार रात को भानवी सिंह ने लखनऊ में अपनी मां से मिलने पहुंचीं और जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने कथित तौर पर जबरदस्त हंगामा किया। बवाल इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस को पहुंचकर उन्हें शांत करवाना पड़ा।


बताया जा रहा है कि भानवी सिंह मंगलवार रात को मां और बहन साध्वी सिंह से मिलने पहुंची थीं। उनकी मां लखनऊ में हजरतगंज स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट में एक फ्लैट में रहती हैं। भानवी जब उनसे मिलने पहुंचीं और जब फ्लैट का गेट नहीं खोला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद साध्वी सिंह ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने आकर भानवी को समझाया-बुझाया और तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

यह भी पढ़ें-- PM मोदी जहां जा रहे हैं, उन 5 देशों से कैसे हैं कारोबारी रिश्ते?

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भानवी सिंह अपनी मां और बहन से मिलने पहुंची थीं। जब फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने वहीं हंगामा शुरू कर दिया। 

 


इस घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं फ्लैट की बेल बजा रही हैं और दरवाजा बंद है। वीडियो में दिख रही दो महिलाओं में से एक भानवी सिंह हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में पुलिस उन्हें समझाती हुई नजर आ रही है। 

 

यह भी पढ़ें-- डिजिटल टैक्स: ट्रंप की धमकी के आगे झुका कनाडा? समझिए पूरी कहानी

प्रॉपर्टी को लेकर है विवाद!

साध्वी सिंह का आरोप है कि भानवी सिंह अक्सर घर आकर उन्हें और माता-पिता को धमकाती हैं। बताया जाता है कि जिस फ्लैट में साध्वी सिंह अपने माता-पिता के साथ रहती हैं, उसे लेकर ही विवाद है। बताया जा रहा है कि साध्वी सिंह ने ही फोन कर पुलिस को बुलाया था।


साध्वी सिंह का दावा है कि उनके माता-पिता और दादा ने लखनऊ के फ्लैट समेत कई प्रॉपर्टी उनके नाम कर दी है, जिससे भानवी नाराज हैं। इसे लेकर भानवी कई बार उन्हें कथित तौर धमका चुकी हैं।

राजा भैया से भी चल रहा विवाद

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच भी कई सालों से विवाद चल रहा है। दोनों के तलाक का मामला दिल्ली की साकेत कोर्ट में चल रहा है। भानवी ने राजा भैया के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। भानवी ने राजा भैया और संध्या सिंह के बीच संबंध होने का आरोप लगाया था।


और पढ़ें