logo

ट्रेंडिंग:

अपने जन्मदिन का केक लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

राजस्थान के अलवर में एक युवक उसी दिन हादसे का शिकार हो गया जिस दिन उसका जन्मदिन था। इस सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।

road accident representative image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

राजस्थान के अलवर में एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। जिस दिन युवक की मौत हुई, उस दिन उसका जन्मदिन भी था। मृतक के घरवालों ने बताया कि यह हादसा बुधवार को उस वक्त हुआ जब युवक अपने जन्मदिन के लिए बर्थडे केक और दूसरी चीजें लाने गया था। सारा सामान लेकर घर लौट रहे इस युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शहर के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 26 साल के संजय कुमार कोली पुत्र खेमचंद के रूप में हुई है। अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित आंबेडकर सर्किल के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, घायल के परिजन को सूचना दी। जब तक कि परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार के पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया था।

 

यह भी पढ़ें- जर्मनी में सिरफिरे कार ड्राइवर ने 20 को रौंदा, कई गंभीर रूप से घायल

 

क्या है पूरा मामला?

बीते बुधवार की रात अलवर कोतवाली में स्थित अंबेडकर सर्किल के पास अज्ञात वाहन से संजय कुमार नामक युवक की टक्कर हुई। जिसमें युवक की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, उसी दिन युवक का जन्मदिन भी था। जन्मदिन के लिए वह चूड़ी मार्केट में स्थित अपने पुराने मकान गया था। वहां से वह दोस्तों के लिए आइसक्रीम और केक लेने निकला था। वापस लौटते समय रात करीब 10 बजे आंबेडकर सर्कल के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने संजय की बाइक को टक्कर मार दी। इससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहां जमा हुए लोगों ने संजय को इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत और बिगड़ गई। इलाज के दौरान ही संजय ने दम तोड़ दिया। मृतक संजय उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मेटसो कंपनी में कार्यरत था। उसका भाई ओला कंपनी में काम करता है। बड़े भाई का विवाह हो चुका है जबकि संजय अविवाहित था।

 

यह भी पढ़ें: 45 मिनट होगी ट्रंप से मीटिंग... US में PM मोदी का क्या होगा शेड्यूल

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि आरोपी चालक की तलाश जारी है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap