logo

ट्रेंडिंग:

1, 2 नहीं, 15वीं बार जेल से बाहर आएगा राम रहीम, सिरसा में गुजारेगा 40 दिन

गुरमीत राम रहीम सिंह को बार-बार पैरोल मिल रही है। बीते साल अगस्त में भी वह जेल से बाहर आया था।

Gurmeet Ram Rahim

गुरमीत राम रहीम सिंह। Photo Credit: RamRahmSingh/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से पैरोल पर बाहर आ रहा है। राम रहीम ने अपनी 2 शिष्याओं के साथ बलात्कार किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। अब उसे एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल मिल गई है। बीते साल अगस्त में भी वह 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

गुरमीत राम रहीम सिंह, साल 2017 में शिष्याओं से बलात्कार के मामले का दोषी पाया गया था।  राम रहीम और 3 अन्य लोगों को भी एक पत्रकार की हत्या के मामले में साल 2019 में दोषी पाया गया था। राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है। राम रहीम के सिरसा स्थित आश्रम में भंडारा चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: राम रहीम के 'आराम' की कहानी

कब-कब राम रहीम को मिला है पैरोल?

  • अगस्त 2025: 40 दिन की पैरोल
  • अप्रैल 2025: 21 दिन की पैरोल
  • अक्तूबर 2024: 20 दिन की पैरोल
  • अगस्त 2024: 21 दिन की फरलो
  • 7 फरवरी 2022: 3 सप्ताह की फरलो

क्यों राम रहीम की पैरोल पर हंगामा होता है?

विपक्ष का एक धड़ा कहता रहा है कि राम रहीम को सरकार बचा रही है। सजा मिलने से अब तक 14 बार वह जेल से बाहर आ चुका है। बीते साल अगस्त में उसे पैरोल मिला, अप्रैल में 21 दिन की फरलो मिली, 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले 30 दिन की पैरोल मिली। गुरमीत सिंह अक्टूबर, 2024 को 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया। पांच अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले भी उसे पैरोल मिली।

अगस्त 2024 में उसे 21 दिन की फरलो मिली थी और 7 फरवरी, 2022 से भी तीन सप्ताह की फरलो मिली। यह तब हुआ था, जब पंजाब विधानसभा चुनाव में सिर्फ 2 सप्ताह बचे थे। साल 2017 से अब तक वह जेल से 14 बार बाहर आ चुका है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति जैसे सिख संगठनों ने सिंह को राहत दिए जाने की आलोचना की है। विपक्षी दल भी सवाल उठाते रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: जब चुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल

राम रहीम का दबदबा कैसा है?

गुरमीत राम रहीम सिंह कई बार जेल से चुनावों से पहले बाहर आया है। यूपी के बागपत में वह कभी रहा, कभी सिरसा के डेरा में रहा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में उसके अनुयायी लाखों की संख्या में हैं। सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार में उसकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। 

Related Topic:#Ram Rahim

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap