logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अयोध्या में 29 नवंबर को सजेगा रामलला का तिलकोत्सव; जनकपुर से आएंगे 51 तिलकहरु

जनकपुर से 51 तिलकहरुओं का जत्था 29 नवंबर को अयोध्या पहुंचेगा। रामसेवकपुरम में होने वाले भव्य राम तिलकोत्सव में मिथिला की सखियां पारंपरिक गीत गाएंगी।

Ayodhya News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक व 'रोटी-बेटी' के अटूट संबंधों को एक बार फिर जीवंत करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। माता जानकी के मायके जनकपुरधाम (नेपाल) से 51 तिलकहरुओं का विशेष जत्था अपने 'पाहुन' (दामाद) भगवान श्रीराम का तिलक चढ़ाने आगामी 29 नवंबर को रामनगरी अयोध्या पहुंचेगा। अयोध्या स्थित रामसेवकपुरम में आयोजित होने वाले एक सादे किंतु पूर्णतः पारंपरिक समारोह में श्रीराम का तिलकोत्सव संपन्न होगा।

​सभामुख करेंगे अगुवाई, महिलाएं निभाएंगी सखियों की भूमिका

जनकपुर से आने वाले इस 51 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेपाल के मधेश प्रदेश के सभामुख (विधानसभा अध्यक्ष) रामाशीष यादव करेंगे। दल में जनकपुर के मेयर मनोज साह, जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, नेपाल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय सदस्य मनोहर साह और धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष साह सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहेंगे। इस आयोजन का विशेष आकर्षण वे 10 महिलाएं होंगी, जो माता सीता की सखियों के रूप में मिथिला की पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोकगीतों का निर्वहन करेंगी।

 

यह भी पढ़ें: पूर्वांचल में बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट के साथ कोहरे ने कारण बढ़ी परेशानी

​नेग में भेंट होंगे आभूषण व मेवा, निकलेगी प्रतीकात्मक बरात

तिलक समारोह के दौरान जनकपुर से आए प्रतिनिधि बरात लाने की औपचारिक सहमति देंगे। वे 'भार' (नेग) स्वरूप सोना-चांदी के आभूषण, मौसमी फल, मेवा, वस्त्र और अन्य पारंपरिक उपहार भेंट करेंगे। तिलक की रस्म पूरी होने के पश्चात अयोध्या से जनकपुर के लिए प्रतीकात्मक रूप से राम बरात प्रस्थान करेगी। इस बरात में अयोध्या के स्थानीय साधु-संतों के साथ विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

​दो वर्ष पूर्व पड़ी थी इस नई परंपरा की नींव

पारंपरिक रूप से प्रत्येक पांच वर्ष में अयोध्या से जनकपुर के लिए भव्य राम बरात जाती है। हालांकि, दो वर्ष पूर्व नेपाल और विहिप पदाधिकारियों ने अयोध्या में ही रामलला के तिलकोत्सव की नई परंपरा शुरू की थी। इसकी शुरुआत 18 नवंबर 2024 को रामसेवकपुरम में हुए भव्य समारोह से हुई थी, जिसमें मधेश प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह अपने पांच कैबिनेट मंत्रियों व जनकपुर मेयर सहित 501 लोगों के साथ शामिल हुए थे। उस ऐतिहासिक अवसर पर विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने राजा दशरथ की भूमिका निभाते हुए सभी पारंपरिक रस्में पूरी की थीं।

 

यह भी पढ़ें: संविधान रक्षा मार्च पर योगी की रोक, खड़गे की मौजूदगी में ताकत दिखाएगी कांग्रेस

​कार्यक्रम एक नजर में

  • 28 नवंबर: 51 तिलकहरुओं का दल जनकपुरधाम से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा।
  • 29 नवंबर (सुबह): प्रतिनिधिमंडल का अयोध्या आगमन होगा और रामसेवकपुरम में मुख्य तिलकोत्सव समारोह संपन्न होगा।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें